Biharsharif News: पंचायत समिति सदस्यों ने दी अपनी योजनाओं की सूची

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

Biharsharif News: सरमेरा में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें योजना की समीक्षा की गई। अनुपस्थित सरकारी अधिकारियों के खिलाफ पत्र लिखने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख संकेत कुमार ने की। बैठक में अलग-अलग योजनाओं पर बातचीत हुई और गंभीर मामलों पर कार्रवाई की बात उठी।

Biharsharif News: पंचायत समिति सदस्यों ने दी अपनी योजनाओं की सूची

Biharsharif News: पंचायत समिति सदस्यों ने दी अपनी योजनाओं की सूची

बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा

सरमेरा में पंचायत समिति की बैठक में हुई विभिन्न विभागों की समीक्षा गायब रहने वाले अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ लिखा जाएगा पत्र सरमेरा, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक की गयी। बैठक के लिए सभी सदस्यों के पास अपनी-अपनी योजनाओं की सूची थी। बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा भी की गयी। बैठक से गायब रहने वाले सरकारी अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ वरीय अधिकारियों को पत्र लिखने पर चर्चा की गयी। अध्यक्षता करते हुए प्रखंड प्रमुख संकेत कुमार ने बताया कि सबसे पहले पिछली बैठक में लिये गये निर्णयों की संपुष्टि की गयी। वित्तिय वर्ष 2026-27 के लिए अष्टम वित्त की योजनाओं पर चर्चा हुई। सदस्यों ने अपने-अपने स्तर से योजनाएं बनायी हैं। इनपर चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद बीडीओ रौशन भूषण ने कहा कि अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को लिखा जाएगा। यह काफी गंभीर मामला है। बैठक में सीओ अराधना कुमारी, पंचायती राज पदाधिकारी स्मिता वर्मा, सीडीपीओ अंजू कुमारी, मनरेगा पीओ शैलेन्द्र प्रसाद, कनीय अभियंता, आनंद कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधकारी दामोदर राम, बीसीओ पंकज कुमार, पशु चिकित्सा पदाधकारी डॉ. शैलेश कुमार, मुखिया मनी देवी आदि शामिल थीं। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)

सामान्य प्रश्न

✦बैठक में किन-किन सदस्यों ने भाग लिया?−
बैठक में सीओ अराधना कुमारी, पंचायती राज पदाधिकारी स्मिता वर्मा, सीडीपीओ अंजू कुमारी, मनरेगा पीओ शैलेन्द्र प्रसाद, कनीय अभियंता आनंद कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधकारी दामोदर राम, बीसीओ पंकज कुमार, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शैलेश कुमार, और मुखिया मनी देवी आदि शामिल थीं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: पंचायत समिति सदस्यों ने दी अपनी योजनाओं की सूची