Biharsharif News: पंचायत समिति की बैठक रही हंगामेदार, नल-जल व पेयजल संकट का मुद्दा छाया रहा
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Biharsharif News: पंचायत समिति की बैठक में नल-जल योजना और पानी की समस्या पर तीखी चर्चा हुई। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। कैथवां के मुखिया और पीएचईडी इंजीनियर के बीच झड़प भी हुई। बैठक में कार्यों के जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया।

Biharsharif News: पंचायत समिति की बैठक रही हंगामेदार, नल-जल व पेयजल संकट का मुद्दा छाया रहा नल-जल योजना को लेकर कैथवां के मुखिया और पीएचईडी इंजीनियर के बीच हुई तीखी नोकझोंक बैठक से नदारद रहने पर सीओ को किया गया शो-कॉज, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल शेखपुरा, निज संवाददाता। सदर ब्लॉक के सभागार में आयोजित पंचायत समिति सदस्यों की बैठक काफी हंगामेदार रही। पंचायत समिति की प्रमुख किरण देवी और प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवशंकर राय की देखरेख में हुई बैठक में मुख्य रूप से गांवों में गहराते जल संकट, खराब पड़े नल-जल योजना और चापाकलों की मरम्मत न होने का मुद्दा छाया रहा।
जल संकट की गंभीरता
जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। बैठक के दौरान पीएचईडी की कार्यशैली को लेकर सदस्यों में भारी आक्रोश देखने को मिला। नल-जल योजना की बदहाली और पानी की समस्या को लेकर कैथवां के मुखिया जोगेंद्र पासवान और पीएचईडी के इंजीनियर के बीच तीखी झड़प हो गई। माहौल को शांत कराते हुए अधिकारियों ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।बैठक में लिए गए निर्णय
वहीं, इस महत्वपूर्ण बैठक में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर अंचलाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया। तमाम हंगामे और चर्चाओं के बीच पंचायत में लंबित पड़े विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अभिषेक, उपप्रमुख विभा देवी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संजू कुमारी, आनंद, मुखिया जयराम सिंह, राजेश कुमार, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी मो. शाहिद अंसारी और विभूति सिंह आदि मौजूद थे। (शेखपुरा से मनोज कुमार मन्नू)अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
✦पंचायत समिति की बैठक में कौन-कौन से मुद्दे उठाए गए?−
बैठक में नल-जल योजना, पानी का संकट और चापाकलों की मरम्मत न होने का मुद्दा उठाया गया।
✦बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों पर क्या आरोप लगाया?+
✦कैथवां के मुखिया और पीएचईडी इंजीनियर के बीच क्या हुआ?+
✦बैठक में क्या आश्वासन दिया गया?+


