
पदयात्रा कर पावापुरी पहुंचे दिगंबर जैन मुनीश्री
अहिंसा व शाकाहार के प्रचार के लिए कर रहें पदयात्रा पदयात्रा कर पावापुरी पहुंचे दिगंबर जैन मुनीश्री पदयात्रा कर पावापुरी पहुंचे दिगंबर जैन मुनीश्री
अहिंसा व शाकाहार के प्रचार के लिए कर रहें पदयात्रा फोटो : नूरसराय01-नूरसराय में सोमवार की सुबह पदयात्रा कर पावापुरी जाते दिगंबर जैन मुनीश्री 108 वीसल सागर जी महाराज। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। अहिंसा व शाकाहार का प्रचार करने के लिए दिगंबर जैन मुनीश्री 108 वीसल सागर जी महाराज पदयात्रा कर रहे हैं। सोमवार की सुबह नूरसराय के जयप्रकाशपुर-भेड़िया गांव के पास समर्थकों के साथ पावापुरी की ओर जाते दिखें। देर शाम में पावापुरी पहुंचे। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को मिथिलापुरी से पावापुरी तक की पैदल यात्रा की शुरुआत की थी। सोमवार को नूरसराय पहुंचे हैं। शाम तक पावापुरी पहुंच जाएंगे।
पावापुरी में 21 से 26 जनवरी तक चलने वाले पंच कल्याण महोत्सव में भी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जैन धर्म के अनुसार, जीवन की रक्षा, जिसे अभयदानम भी कहा जाता है, सर्वोच्च दान है जो एक व्यक्ति कर सकता है। अहिंसा केवल शारीरिक हिंसा की अनुपस्थिति को ही नहीं दर्शाती, बल्कि किसी भी प्रकार की हिंसा में लिप्त होने की इच्छा की अनुपस्थिति को भी दर्शाता है। जैनियों ने सदियों से शाकाहार और अहिंसा की पुरजोर वकालत की है। जैन धर्म के आधुनिक शाकाहारी चलन की तरह, वैश्विक शाकाहार भी नुकसान से बचने और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए पशु उत्पादों से परहेज करता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




