Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsOver 37 Students Without Books in Government Schools Amid Half-Yearly Exams
चंडी में 37 फीसदी बच्चों को नहीं मिली पुस्तकें

चंडी में 37 फीसदी बच्चों को नहीं मिली पुस्तकें

संक्षेप:

चंडी में सरकारी विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही है, लेकिन 37 फीसदी विद्यार्थियों को पुस्तक नहीं मिली है। इस कारण बच्चे बिना पढ़ाई के परीक्षा देने को मजबूर हैं। बीईओ पुष्पा कुमारी ने बताया...

Sep 12, 2025 10:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड में सरकारी विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा ली जा रही है। लेकिन, 37 फीसदी विद्यार्थियों को पुस्तक नहीं मिली है। ऐसे में बच्चों को बिना पुस्तक पढ़े ही परीक्षा देने की विवशता बनी हुई है। बीईओ पुष्पा कुमारी ने बताया कि प्रखंड में 70 प्राथमिक और 44 मध्य विद्यालय हैं। अप्रैल में 60 फीसदी बच्चों के लिए पुस्तक उपलब्ध कराया गया था। इसके बाद चंडी, दयालपुर समेत कई विद्यालयों के प्राचार्यो द्वारा पुस्तक से 40 फीसदी वंचित छात्रों के लिए विभाग से पुस्तक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। इसमें तीन फीसदी बच्चे के लिए पुस्तक उपलब्ध करायी गयी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जबकि, 33 फीसदी बच्चे के लिए पुस्तक ही नहीं उपलब्ध कराया गया।