Biharsharif News: 90 दिन से लंबित ई-चालान का होगा एकमुश्त निपटारा, नालंदा कॉलेजियट स्कूल में लगेगी अदालत
Biharsharif News: नालंदा में 44,500 से अधिक लंबित यातायात जुर्माने के निपटारे के लिए 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत होगी। इसमें 90 दिनों से लंबित ई-चालान का एकमुश्त निपटारा किया जाएगा और जुर्माने में 50% तक छूट मिलेगी। वाहन मालिक और चालक इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

Biharsharif News: 90 दिन से लंबित ई-चालान का होगा एकमुश्त निपटारा, नालंदा कॉलेजियट स्कूल में लगेगी अदालत 44,500 लंबित हैं चालान, 12 को लोक अदालत में करें समझौता और पाएं 50% तक छूट फोटो: रवि रंजन : राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बुधवार को परिवहन व यातायात अधिकारियों के साथ बैठक करते डीटीओ रवि रंजन। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि।
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी
नालंदा में 44 हजार 500 से अधिक लंबित यातायात जुर्माने के निपटारे के लिए 12 सितंबर को नालंदा कॉलेजियट स्कूल में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसमें 90 दिनों से लंबित ई-चालान का एकमुश्त सेटलमेंट कराया जा सकेगा और नियमों के तहत जुर्माने में 50 फीसदी तक की रियायत मिलेगी। वाहन मालिक और चालक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
विभागों की बैठक
डीटीओ रवि रंजन ने बुधवार को अपने मातहतों संग बैठक के बाद बताया कि लंबित चालानों की संख्या घटाने के लिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस संयुक्त रूप से अभियान चला रहे हैं। लोक अदालत की तैयारी को लेकर दोनों विभागों के अधिकारियों की बैठक भी हुई। इसमें अधिक से अधिक लंबित मामलों के निपटारे की रणनीति तय की गयी।
एकमुश्त भुगतान की योजना
एकमुश्त यातायात चालान योजना के तहत लोक अदालत में नियमानुसार छूट दी जाएगी। वाहन मालिक व चालक लंबित जुर्माने की राशि जमा कर मामले का निपटारा करा सकते हैं।


