Biharsharif News: बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक में आंदोलन को सफल बनाने की बनी रणनीति
Biharsharif News: बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक में 12 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली आक्रोश रैली की तैयारी पर चर्चा हुई। कर्मचारियों की मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों का नियमितीकरण और समान काम के लिए समान वेतन शामिल हैं। रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति, आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने और अन्य मांगों को लेकर सदस्यों से रैली में शामिल होने की अपील की गई।

पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिल्ली में आक्रोश रैली
Biharsharif News:
पुरानी पेंशन बहाली के लिए 12 दिसंबर को दिल्ली में होगी आक्रोश रैली बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक में आंदोलन को सफल बनाने की बनी रणनीति बिहारशरीफ महासंघ कार्यालय में हुई बैठक संविदाकर्मियों को नियमित करने और समान काम के लिए समान वेतन देने की उठी आवाज कर्मचारियों से रामलीला मैदान पहुंचने की अपील फोटो : महासंघ मीटिंग : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यालय में रविवार को बैठक में शामिल जिलाध्यक्ष संजय कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यालय में रविवार को सामान्य परिषद की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ लंबित मांगों और आगामी आंदोलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने 12 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित आक्रोश रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। सहायक जिला मंत्री नदीम ने कहा कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के निर्णय के अनुसार आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, ठेका-संविदा कर्मियों की सेवा नियमित करना और समान काम के लिए समान वेतन देना शामिल है। रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति की मांग : बैठक में सभी विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में रिक्त पदों को नियमित नियुक्ति से भरने, आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें समय पर लागू करने और सरकारी विभागों में पदों की कटौती बंद करने की मांग उठी। इसके अलावा चारों श्रम संहिताओं को रद्द करने, कर्मचारियों व उनके आश्रितों के लिए स्वास्थ्य बीमा और कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने तथा सरकारी स्कूलों को बंद करने की नीति पर रोक लगाने की मांग की गई। दिल्ली रैली में भागीदारी की अपील : उपाध्यक्ष अरविंद कुमार और संयुक्त मंत्री संतोष कुमार ने संबद्ध संघों के पदाधिकारियों व सदस्यों से रैली में शामिल होने की अपील की। बैठक में रितेश कुमार, कुमार अमित, राजेश कुमार, पिंटू कुमार रजक, अभिषेक कुमार, रूबी कुमारी, अनुपमा कुमारी, सुलेखा कुमारी, शैलजा वर्मा, आशा कुमारी, नीलम कुमारी व अन्य शामिल थीं। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

