
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लंबित आवेदनों का निपटारा कराएं अधिकारी
संक्षेप: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेन्दर ने डीईओ आनंद विजय को शैक्षणिक सत्र 2022-23 से 2025-26 तक के जिला स्तर पर लंबित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का सभी डाटा का यथाशीघ्र निष्पादन करने का आदेश...
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लंबित आवेदनों का निपटारा कराएं अधिकारी अपर मुख्य सचिव ने डीईओ को निष्पादन कराने का दिया आदेश 2024-25 में 77,695 तो 2025-26 में 36,250 छात्रों ने किया है आवेदन संस्थान व प्रखंड स्तर पर अधिकतर आवेदन लंबित फोटो : डीईओ ऑफिस : जिला शिक्षा कार्यालय का भवन। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेन्दर ने डीईओ आनंद विजय को शैक्षणिक सत्र 2022-23 से 2025-26 तक के जिला स्तर पर लंबित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का सभी डाटा का यथाशीघ्र निष्पादन करने का आदेश दिया है ताकि, छात्रों को पढ़ाई जारी रखने में किसी तरह की आर्थिक परेशानी नहीं झेलना पड़े।

जानकार बताते है कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का आवेदन काफी समय तक संस्थान व प्रखंड स्तर पर लंबित रह जाता है। इस वजह से आवेदन का समय पर निपटारा नहीं हो पाता है, इससे छात्रों के बीच आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाती है। हालांकि, जिलास्तर पर तेज गति से इसका निपटारा हो रहा है। समग्र शिक्षा डीपीओ शाहनवाज ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 77,695 तो सत्र 2025-26 में 36,250 छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन जमा कराया है। 2024-25 में पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग के 63 हजार 319 विद्यार्थी तो अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के 14 हजार 346 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कराया है। इसी तरह, 2025-26 में पिछड़ा व अतिपिछड़ा वर्ग के 29 हजार 402 विद्यार्थी व अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के 6848 छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार तक ऑनलाइन आवेदन किया है। संस्थान व प्रखंड स्तर पर लंबित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन का यथाशीघ्र ही सत्यापन कराने को कहा गया है। डीपीओ कार्यालय में टीम गठित : समग्र शिक्षा कार्यालय में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति से संबंधित टीम गठित है। इस काउंटर से छात्रों की समस्याओं को सुनकर उन्हें समस्या का समाधान किस तरीके से संभव है इसकी जानकारी दी जाती है। समग्र शिक्षा डीपीओ की पहल से छात्रों को काफी सहुलियत हो रही है। दर्जनों छात्र-छात्रा कार्यालय में पहुंचकर छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी प्राप्त कर रहे है। यदि आप पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है और अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं तो 15 नवंबर तक संबंधित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




