नालंदा कॉलेज में 7 दिवसीय एनएसएस शिविर

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को दिया प्रमाण पत्र नालंदा कॉलेज में 7 दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न नालंदा कॉलेज में 7 दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न

नालंदा कॉलेज में 7 दिवसीय एनएसएस शिविर

प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को दिया प्रमाण पत्र बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। शिविर में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों को प्राचार्य प्रो. सुनीता सिन्हा ने प्रमाण पत्र और एनएसएस टी-शर्ट देकर सम्मानित किया। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, जागरूकता रैली, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, डिजिटल साक्षरता अभियान, शिक्षा प्रोत्साहन गतिविधियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

स्वयंसेवकों की भागीदारी

गोद लिए गए गांव उपरौरा में छात्रों ने भ्रमण किया तथा ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर सामाजिक सरोकारों से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। प्राचार्या ने कहा कि शिविर में प्राप्त प्रशिक्षण को समाजहित में उपयोग करना ही एनएसएस की वास्तविक भावना है। यदि युवा सेवा, समर्पण और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के लिए आगे आएं, तो सतत विकास के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। एनएसएस पदाधिकारी डॉ. विनीत लाल ने कहा कि शिविर का उद्देश्य समुदाय की विकासात्मक आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ प्रतिभागियों में नागरिक कर्तव्य और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।

बेस्ट वॉलंटियर का चयन

अदिति और कुंदन बने बेस्ट वॉलंटियर: सात दिवसीय शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अदिति एवं कुंदन कुमार को बेस्ट वॉलंटियर चुना गया। मौके पर अनुष्का, अमाया राज, रिया, अविनाश, प्रीति सुमन, मुस्कान, राहुल, निशांत, तेजस्वी, बिट्टू, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. मनोज कुमार, भूगोल विभाग की डॉ. प्रीति रानी व अन्य मौजूद थीं। (बिहारशरीफ से कौशलेन्द्र कुमार)

सामान्य प्रश्न

एनएसएस शिविर का उद्देश्य क्या था?
एनएसएस शिविर का उद्देश्य समुदाय की विकासात्मक आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ प्रतिभागियों में नागरिक कर्तव्य और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।