घरों में चोरी करने वाला कुख्यात छोटू गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

बिहार के लहेरी थाना की पुलिस ने कुख्यात चोर छोटू को गिरफ्तार किया है, जो 500 से अधिक मोबाइल और दर्जनों लैपटॉप चुरा चुका है। उसे किशनगंज में उसके ससुराल से पकड़ा गया। छोटू चोरी का सामान तीन दुकानदारों को बेचता था, जिन्हें भी गिरफ्तार किया गया।

घरों में चोरी करने वाला कुख्यात छोटू गिरफ्तार

घरों में चोरी करने वाला कुख्यात छोटू गिरफ्तार 500 से अधिक मोबाइल व दर्जनों लैपटॉप कर चुका है चोरी लहेरी थाना की पुलिस ने किशनगंज जिला में उसके ससुराल से पकड़ा चोरी का सामान खरीदने वाले 3 मोबाइल दुकानदार भी पकड़े गये बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लहेरी थाना की पुलिस कुख्यात चोर छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। उसपर शहर में 500 से अधिक मोबाइल, दर्जनों लैपटॉप व अन्य सामान चुराने का आरोप है। उसे किशनगंज जिला स्थित उसकी ससुराल से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में चोरी का सामान खरीदने वाले तीन दुकानदारों को भी पकड़ा गया है। शहनवाज आलम उर्फ छोटू सोहसराय थाना क्षेत्र के महुआ टोला का रहने वाला है।

वह दिन में ई-रिक्शा चलाकर खाली पड़े घरों और फ्लैट की रेकी करता था। रात में साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम देता था। चोरी की एक घटना में उसका पैर टूट गया था। पुलिस से बचने के लिए वह 20 दिनों से अपनी ससुराल में छिपा हुआ था। चोरी कर बेचता था दुकानदारों को : पूछताछ में उसने अब तक करीब 500 से अधिक मोबाइल और दर्जनों लैपटॉप दुकानदारों को बेचने की बात कबूली है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर छह लैपटॉप और 32 मोबाइल बरामद किए हैं। गिरोह का खुलासा 22 फरवरी को लहेरी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में हुई चोरी की घटना के बाद हुआ। सदर अस्पताल में कार्यरत संदीप कुमार के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने लैपटॉप, वाई-फाई राउटर समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। तकनीक से हुई पहचान : थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक के निर्देश पर अनुसंधानकर्ता नीतीश रंजन ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर उसकी पहचान की। पावापुरी निवासी विवेक कुमार ने चोरी का मोबाइल इस्तेमाल किया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि चोरी का मोबाइल छोटू से खरीदा था। दुकानदार शिवपुरी निवासी रविंद्र कुमार, दीपनगर के गढ़पर निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ चायनीज और पावापुरी ओपी क्षेत्र के बकरा निवासी विवेक कुमार को गिरफ्तार किया है। ये सभी रामचंद्रपुर इलाके में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। छापेमारी में दारोगा निशा भारती, सर्वेश कुमार, नीतीश रंजन, चंदन कुमार आदि शामिल थे। (अमित कुमार)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।