बिन्द में कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

बिन्द थाना क्षेत्र के बकरा गांव से कुख्यात बदमाश पप्पू केवट उर्फ संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वह महीनों से फरार था और बिन्द थाना के टॉप 10 बदमाशों में शामिल था। उसपर कई मामले दर्ज हैं, जिसमें बिन्द, हरनौत, पटना जिला और फतुहा थाना के मामले शामिल हैं।

बिन्द में कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

फोटो : बिन्द बदमाश-बिन्द में गुरुवार को पुलिस की गिरफ्त में कुख्यात बदमाश। बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बकरा गांव से कुख्यात बदमाश पप्पू केवट उर्फ संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वह महीनों से फरार चल रहा था। वह बिन्द थाना के टॉप 10 बदमाशों की लिस्ट में भी शामिल है। थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि उसपर बिन्द में 10, हरनौत में दो, पटना जिला के बेलछी में दो और फतुहा थाना में एक मामला दर्ज है। छापेमारी टीम में सर्किल इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिन्हा, अजय कुमार, आनंदी रजक, सरोज कुमार, संदेश कुमार, रौशन कुमार राज आदि शामिल थे।

(बिन्द से चंद्रभूषण पांडेय)

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।