गगरी पैक्स में एक तो औंधे में दो ने कराया नामांकन
Apr 08, 2026 06:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
शेखपुरा जिले की 10 पैक्सों में हो रहे चुनाव के पहले दिन गगरी पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए ललित कुमार ने नामांकन भरा। औंधे पैक्स के लिए रामप्रवेश यादव और विनय कुमार ने भी पर्चा दाखिल किया। अन्य पैक्सों में भी चुनाव होंगे।

गगरी पैक्स में एक तो औंधे में दो ने कराया नामांकन शेखपुरा । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले की 10 पैक्सों में हो रहे चुनाव को लेकर नामांकन के पहले दिन शेखपुरा प्रखंड की दो पैक्सों में तीन उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। सदर प्रखंड की गगरी पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए ललित कुमार ने पर्चा दाखिल किया गया है। वहीं, औंधे पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए रामप्रवेश यादव और विनय कुमार द्वारा पर्चा भरा गया। इन दो पैक्सों के अलावा कोसरा, पैन, लहना, सर्वा, चरुआवा, चकंदरा, भदौसी एवं पानापुर में चुनाव होने हैं। (संजय कुमार मेहता)
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


