Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsNOC Granted for Sohsarai ROB Construction Progress on 18 Bihar Development Projects Reviewed
सोहसराय आरओबी सह रोटरी निर्माण के लिए दिया गया एनओसी

सोहसराय आरओबी सह रोटरी निर्माण के लिए दिया गया एनओसी

संक्षेप:

सोहसराय आरओबी सह रोटरी निर्माण के लिए दिया गया एनओसीसोहसराय आरओबी सह रोटरी निर्माण के लिए दिया गया एनओसीसोहसराय आरओबी सह रोटरी निर्माण के लिए दिया गया एनओसीसोहसराय आरओबी सह रोटरी निर्माण के लिए दिया...

Jul 12, 2025 10:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

सोहसराय आरओबी सह रोटरी निर्माण के लिए दिया गया एनओसी हिलसा पूर्वी बाईपास पथ के लिए भू-अर्जन का काम पूरा, 15 दिनों में पुल का निर्माण होगा शुरू पंचाने सिंचाई योजना में 18.5 किलोमीटर में मिट्टी का काम पूरा, 47 किलोमीटर बाकी सीएम की 18 घोषणाओं की प्रगति की डीएम ने की समीक्षा फोटो : डीएम : कलेक्ट्रेट में शनिवार को मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान जिला में की गई घोषणाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा करते डीएम कुंदन कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सोहसराय हॉल्ट के पास आरओबी सह रोटरी निर्माण काम शुरू होने का रास्ता साफ हो चुका है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके लिए पथ निर्माण विभाग की तरफ से एनओसी मिल चुकी है। हिलसा पूर्वी बाईपास पथ के लिए भू-अर्जन का काम पूरा हो चुका है। अगले 15 दिनों में इस मार्ग में पड़ने वाले पुल का निर्माण काम भी शुरू हो जाएगा। पंचाने सिंचाई योजना के तहत 18.5 किलोमीटर में मिट्टी का काम पूरा हो चुका है। साथ ही शेष बचे 47 किलोमीटर में काम होना बाकी है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को डीएम कुंदन कुमार ने तेजी लाने का आदेश दिया है। कलेक्ट्रेट में शनिवार को मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान नालंदा जिला में की गई घोषणाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इन घोषणाओं को हर हाल में तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण पूरा किया जाएगा। मौके पर डीडीसी श्रीकांत कुंडलिक खांडकर व अन्य मौजूद थे। वेणुवन में लाइट एन्ड साउण्ड शो के लिए 12 फीसद काम पूरा राजगीर में इको-टूरिज्म के दृष्टिकोण से राजगीर वन क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण तथा जेपी उद्यान, वेणुवन, घोड़ा कटोरा आदि का विकास काम तेजी से जारी है। डायनोसोर पार्क का निर्माण काम भी चल रहा है। राजगीर वेणुवन में लाइट एन्ड साउण्ड शो के लिए 12 फीसद काम पूरा हो चुका है। इसी तरह जय प्रकाश उद्यान का उन्नयन और जीर्णोद्धार काम 10 फीसदी पुरा हो चुका है। इसकी घेराबंदी की मरम्मत का काम चल रहा है। पार्किंग क्षेत्र में मिट्टी भरकर समतलीकरण किया जा रहा है। घोड़ाकटोरा तालाब, इको पार्क एवं अन्य संबंधित क्षेत्र के उन्नयन एवं जीर्णोद्धार काम भी सात फीसदी हो चुका है। नेचर सफारी वन्यप्राणी संरक्षण एवं डायनासोर की स्थापना एवं विकास काम भी जोर शोर से चल रहा है। हालांकि, इसका सिर्फ 2.40 फीसदी ही काम पूरा हुआ है। घोषित योजनाओं की मौजूदा स्थिति : 1. पंचाने सिंचाई योजना : दायां मुख्य नहर, बायां मुख्य नहर, रैतर, प्यारेपुर, घोसरावां, राजगीर, नानंद वितरणी के 56 किलोमीटर में मिट्टी काम किया जाना है। इसमें 18. 50 किलोमीटर में काम हो चुका है। 2. सरमेरा में समेकित कृषि प्रणाली के लिए अनुसंधान केन्द्र खोला जाएगा। प्रशिक्षण भवन, यंत्र शेड एवं पहुंच पथ के जमीन की मापी हो चुकी है। डीपीआर तैयार है। तालाब निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। 3. हिलसा पूर्वी बाईपास पथ के लिए भू-अर्जन हो गया है। 15 दिनों में काम शुरू हो जाएगा। 4. बरगइनिया पईन का जीर्णोद्धार का काम भी 15 दिनों में शुरू हो जाएगा। 5. सोहसराय हॉल्ट के पास आरओबी सह-रोटरी का निर्माण रेलवे द्वारा किया जाना है। डीएम द्वारा बिहारशरीफ पथ प्रमंडल को अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया गया है। 6. करायपरसुराय, हिलसा, एकंगरसराय व इस्लामपुर समेत चार प्रखंडों में लोकाईन नदी के तटबंध पर कटाव निरोधी काम 53 फीसदी हो चुका है। 7. मकनपुर से धमौली तक अधियारा नदी की गाद की उड़ाही एवं नूरसराय में आठ जगहों पर एंटी फ्लड स्लुईस गेट निर्माण काम 98 फीसद हो चुका है। 8. बेनार - सरमेरा पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का काम प्रक्रियाधीन है। जल्द निर्माण काम शुरू होगा। 9. बिहारशरीफ के एतवारी बाजार से उपरौरा मोड पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण काम भी जल्द शुरू होगा। 10. सरमेरा प्रखंड के धनावाडीह व गोपालबाद जमींदारी बांध का जीर्णोद्धार काम पूरा हो चुका है। 11. नूरसराय संगत के पास हो रहे जल जमाव से निजात के लिए जल्द काम शुरू होगा। 12. बाबा मखदुम साहब की मजार (बड़ी दरगाह) तक पहुंचने के लिए अलीनगर से बिहारशरीफ पूर्वी बाईपास तक सडक का चौड़ीकरण एवं सुद्धीकरण काम शुरू। 13. पंचाने रिभर फ्रंट निर्माण के लिए सामानों की खरीदारी की जा रही है। 14. बिहारशरीफ शहर के पुराने रांची रोड का जल्द चौड़ीकरण किया जाएगा। 15. हसनपुर के पास राजगीर बाइपास पथ होते हुए राज्य खेल अकादमी-सह-अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मोड़ तक पथ का चौड़ीकरण योजना की निविदा हो चुकी है। 16. ब्रह्मकुंड परिसर के समग्र विकास के लिए प्रक्रिया जारी है। 17. अस्थावां, इसलामपुर, चंडी, रहुई, हरनौत एवं गिरियक प्रखंडों में नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण करने के लिए कागजी प्रक्रिया जारी है। 18. राजगीर में इको-टूरिज्म के लिए कई स्तर पर काम चल रहा है।