ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफपानी का निकास नहीं, गांव के पास जमा हो रहा शौच का गंदा पानी

पानी का निकास नहीं, गांव के पास जमा हो रहा शौच का गंदा पानी

पानी का निकास नहीं, गांव के पास जमा हो रहा शौच का गंदा पानीपानी का निकास नहीं, गांव के पास जमा हो रहा शौच का गंदा पानीपानी का निकास नहीं, गांव के पास जमा हो रहा शौच का गंदा पानीपानी का निकास नहीं,...

पानी का निकास नहीं, गांव के पास जमा हो रहा शौच का गंदा पानी
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफSun, 11 Apr 2021 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

पानी का निकास नहीं, गांव के पास जमा हो रहा शौच का गंदा पानी

खेतों में भी जाने में हो रही किसानों को परेशानी

कई तरह की बीमारी फैलने की आशंका सता रही ग्रामीणों को

किसानों को नाले के गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है खेत पर

राजगीर के हिन्दूपुर-ठेरा गांव का हाल बेहाल

फोटो :

राजगीर ठेरा : राजगीर के हिन्दूपुर-ठेरा गांव के पास जमा नाले का गंदा पानी।

राजगीर। निज संवाददाता

एक तरफ सीएम नीतीश की कई ड्रीम प्रोजेक्ट राजगीर में चल रही है। उसे वे अंतरराष्ट्रीय पटल पर ले जाने की पूरजोर कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ राजगीर के कुछ रिहायशी इलाके व आसपास के ग्रामीण इलाकों में जलभराव से लोग परेशान हैं। पानी का निकास नहीं होने से हिन्दूपुर-ठेरा गांव के पास नाले का गंदा पानी जमा हो रहा है। इससे ग्रामीणों को आने जाने के साथ ही किसानों को खेतों में भी जाने में परेशानी हो रही है। कई तरह की संक्रमण वाली बीमारी फैलने की आशंका ग्रामीणों को सता रही है। क्योंकि, किसानों को नाले के गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है। गंदा पानी की निकासी नहीं होने से राजगीर के हिन्दूपुर-ठेरा गांव का हाल बेहाल है।

अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स एकेडमी व फिल्म सिटी के पास स्थित हिन्दूपुर व ठेरा गांव के सैकड़ों लोग इन दिनों गंदे पानी की दुर्गंध के साथ जीने को विवश हैं। निर्माण हो रहे एकेडमी से निलकने वाली शौच का गंदा पानी गांव के पास जमा हो रहा है। स्थानीय निवासी रामप्रवेश सिंह, राजीव कुमार, उमेश प्रसाद सिन्हा व अन्य ने बताया कि निर्माण के समय बाउंड्री तो कर दी गयी। पर, गांव के नाले के पानी का निकास नहीं दिया गया। वहीं जल जीवन हरियाली योजना से उड़ाही करने वाले लोगों ने भी गांव के पानी के निकास वाले मुंह को बंद कर दिया। वहां मेड़ बनाकर छोड़ दी। पहले गांव का पानी इसी स्टेडियम की भूमि से होते हुए राइसपर तक जाता था। यहीं से पानी बाहर निकलता था।

निकास बंद होने से समस्या हो रही विकराल:

पानी का निकास द्वार बंद होने से स्टेडियम का शौच का गंदा पानी निकलकर गांव की ओर फैल रहा है। इससे लोगों को घरों में भी रहना मुहाल हो रहा है। इतनाही नहीं गांव के किसानों व मजदूरों को खेतों में जाने के लिए भी इसी नाले के गंदे पानी से होकर जाना पड़ रहा है। पानी निकलने के लिए रास्ते में कोई पुल नहीं है। इससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ है। ग्रामीणों ने इसके लिए कुछ माह पहले सड़क भी जाम की थी। लोगों रास्ता बनाने व पानी की निकासी की सुविधा बहाल करने की मांग की थी।

पर्यटकों को भी होगी परेशानी:

लोगों ने कहा कि सूबे के मुखिया ने इलाके में कई विश्व स्तरीय योजनाएं दी हैं। इन पर तेजी से काम भी हो रहा है। इससे इलाके मान सम्मान भी निरंतर बढ़ रहा है। वैश्विक पटल पर भी इसका महत्व और बढ़ा है। विश्व पटल पर पर्यटन के लिए भी राजगीर उभरकर आगे आया है। यहां का नेचर सफारी, स्काई वाक ग्लास फ्लोर, पांडु पोखर, फिल्म सिटी व कई अन्य केंद्र पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है। लेकिन, इस तरह की व्यवस्था से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी परेशानी हो सकती है।

लोगों ने सरकार से हिन्दुपुर व ठेरा गांव के आहर की उड़ाही कर यहां के गंदे पानी की निकासी के लिए स्थाई निदान निकालने की मांग की है। गंदा पानी रहने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसे रोग फैलने की आशंका भी बनी हुई है। मौजूदा समय में कोरोना का डर भी लोगों को सता रहा है। ऐसे में पानी की निकास करवाने की गुहार लगायी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें