10वीं बार मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण ऐतिहासिक : ब्रजराज चौहान

Nov 20, 2025 11:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

10वीं बार मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण ऐतिहासिक : ब्रजराज चौहान 10वीं बार मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण ऐतिहासिक : ब्रजराज चौहान

10वीं बार मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण ऐतिहासिक : ब्रजराज चौहान

10वीं बार मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण ऐतिहासिक : ब्रजराज चौहान शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार की राजनीति में एक बार फिर इतिहास रचते हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जी ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण के साथ ही पूरे राज्य में विकास, सुशासन और अस्थिरता की नई उम्मीदें जाग उठी हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव तथा शेखपुरा विधानसभा प्रभारी ब्रजराज चौहान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार का पुनः मुख्यमंत्री बनना यह साबित करता है कि बिहार की जनता आज भी उनके नेतृत्व पर अटूट भरोसा रखती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा है कि बीते वर्ष में मुख्यमंत्री जी ने जिस तरह से राज्य की बुनियादी संरचनाओं को मजबूत किया, चाहे वह सड़कें, बिजली ,शिक्षा व्यवस्था या स्वास्थ्य सेवाएं, उसने बिहार को विकास की नई पटरी पर ला खड़ा किया। नीतीश कुमार ने सिर्फ शासन नहीं किया है ,बल्कि बिहार की सोच समाज और व्यवस्था को बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने हमेशा कमजोर, वंचित और पिछड़े वर्गों को प्राथमिकता दी है। आरक्षण विस्तार, छात्रवृत्ति योजना, रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रमों से करोड़ों युवाओं को नई दिशा मिली है। नीतीश कुमार जैसे नेता के कारण ही हमसब मजबूत, संगठित और सम्मानित हुए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।