निमी कॉलेज में अगले सत्र से शुरू होगी डिग्री की पढ़ाई
निमी कॉलेज में 2026 से डिग्री की पढ़ाई शुरू होगी और अप्रैल से केंद्रीय विद्यालय का अस्थायी संचालन होगा। प्राचार्य वजी इमाम ने कहा कि इससे छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कॉलेज के जीर्णोद्धार के लिए 51 लाख रुपये की राशि जारी की गई है, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

निमी कॉलेज में अगले सत्र से शुरू होगी डिग्री की पढ़ाई अप्रैल से कॉलेज कैंपस में केंद्रीय विद्यालय का भी होगा संचालन प्राचार्य ने कहा, उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर शेखोपुरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के निमी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026 से डिग्री की पढ़ाई शुरू होगी। जबकि, अप्रैल माह से केंद्रीय विद्यालय का अस्थायी संचालन भी कॉलेज परिसर में प्रारंभ किया जाएगा। कॉलेज के जीर्णोद्धार कार्य के लिए बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम द्वारा 51 लाख रुपये की राशि जारी कर दी गयी है। प्राचार्य वजी इमाम ने बताया कि निमी कॉलेज में डिग्री कॉलेज खोलने की सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं।
मुंगेर विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त होने के बाद अगले सत्र से नामांकन एवं पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। डिग्री कॉलेज खोलने की स्वीकृति और केंद्रीय विद्यालय के संचालन की खबर से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला सिंह ने इसके लिए सांसद विवेक ठाकुर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार जताया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


