Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsNew Veterinary Hospitals Established in Bihar Enhanced Facilities for Livestock Care
कल्याणबिगहा के बाद खुदागंज अस्पताल नये भवन में शिफ्ट

कल्याणबिगहा के बाद खुदागंज अस्पताल नये भवन में शिफ्ट

संक्षेप:

बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में पालतू मवेशियों के इलाज के लिए नए पशु अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है। कल्याणबिगहा और खुदागंज में नए भवनों में अस्पताल शिफ्ट हो गए हैं। तेलमर, नीरपुर और भूई में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जबकि नदिऔना में जमीन स्थानांतरण में देरी हो रही है।

Nov 12, 2025 09:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

कल्याणबिगहा के बाद खुदागंज अस्पताल नये भवन में शिफ्ट नदिऔना में जमीन के पेच में अबतक शुरू नहीं हुआ काम तेलमर, नीरपुर और भूई में भवन निर्माण का कार्य चल रहा फोटो पशु अस्पताल : कल्याणबिगहा में बना नया पशु अस्पताल। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। पालतू मवेशियों के इलाज के लिए ग्रामीण इलाकों में बेहतर सुविधाएं बहाल की जा रही हैं। पिछले माह हरनौत के कल्याण बिगहा में बने नये भवन में पशु अस्पताल को शिफ्ट किया गया था। अब खुदागंज में भी नये भवन में पशु अस्पताल काम करने लगा है। प्रत्येक अस्पताल के निर्माण पर करीब एक करोड़ 16 लाख खर्च हुए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बेहतर संसाधनों से लैस नये पशु अस्पताल भवनों में मवेशियों का इलाज कराने में पालकों को काफी राहत मिल रही है। अच्छी बात यह कि हरनौत के तेलमर, सिलाव के नीरपुर और राजगीर के भूई में भवन निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि छह माह में यहां के अस्पताल भी नये भवनों में शिफ्ट हो जाएंगे। हालांकि, नूरसराय के नदिऔना में भवन बनाने के लिए चयनित जमीन में पेच फंस गया है। जमीन दाता मिल चुके हैं। वे जमीन देने के लिए तैयार भी हैं। परंतु, तकनीकी कारणों से जमीन का स्थानांतरण की प्रक्रिया अटकी हुई है। नतीजा, पशु अस्पताल भवन का निर्माण भी रूका हुआ है। बेहतर सुविधाओं से लैस है नया भवन : बनने वाले नये पशु अस्पतालों में मवेशियों के इलाज के लिए बेहतर सुविधाएं बहाल की गयीं । दो तल्ले के भवन में ग्राउंड फ्लोर पर डाक्टर चैंबर, लैब , स्टोर रूम समेत कमरे हैं। साथ ही मवेशियों के इलाज करने के लिए शेड भी बनाया गया है। जबकि, पहले तल्ले पर चिकित्सक के रहने के लिए आवासीय सुविधा बहाल है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर रात में भी मवेशियों का इलाज संभव हो पाएगा। किराया देने से छुटकारा: चिह्नित स्थानों पर किराये के भवन में पशु अस्पताल चल रहे थे। जगह की कमी के कारण बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं बहाल करने में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इतना ही नहीं बीमार मवेशियों को इलाज करने में चिकित्सकों को भी कई समस्याओं से जूझना पड़ता था। परंतु, नये भवन बनने से ये सारी समस्याएं खत्म हो गयी हैं। साथ ही विभाग को किराया देने से भी छुटकारा मिल गया है। क्या कहते हैं अधिकारी: कल्याणबिगहा और खुदागंज में नये भवन बनने के बाद पशु अस्पताल को शिफ्ट कर दिया गया है। तेलमर, नीरपुर और भूई में भी तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। नदिऔना में जमीन स्थानांतरण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का प्रयास जारी है। डा रमेश कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी