हिलसा बाजार में नई ट्रैफिक व्यवस्था आज से लागू
शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित हिलसा बाजार में नई ट्रैफिक व्यवस्था आज से लागू हिलसा बाजार में नई ट्रैफिक व्यवस्था आज से लागू

शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित सिर्फ कलर कोडिंग से चलेंगे टेम्पो व ई-रिक्शा फोटो : हिलसा03-हिलसा के कामता के पास बनाया गया ड्रॉप गेट। हिलसा, निज प्रतिनिधि। नगर में लगातार बढ़ रहे जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने 15 मई से नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। बाजार में बसों और बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के साथ-साथ विभिन्न मार्गों पर ड्रॉप गेट भी बनाए गए हैं। शहर में कलर कोडिंग वाले टेम्पो व ई-रिक्शा चलेंगे। ड्रॉप गेट के पास पुलिस तैनात रहेगी। बाजार के अंदर किसी भी हिस्से में बड़े वाहनो व बसों का ठहराव या परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
एसडीओ अमित कुमार पटेल ने बताया कि एकंगरसराय की ओर से आने-जाने वाली बसों का परिचालन मई बस स्टैंड से होगा। परवलपुर-हरनौत तथा बिहारशरीफ रूट की बसों का ठहराव बुढ़वा महादेव मंदिर के पास कराया जाएगा। दनियावां-पटना रूट की बसों के लिए कामता मोड़ के समीप अस्थायी बस पड़ाव निर्धारित किया गया है। (हिलसा से मनीष कुमार)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


