Biharsharif News: डोर-टू-डोर कचरा उठाव में अब चार रंग की डस्टबिन
Biharsharif News: बिहारशरीफ में कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए चार रंग की डस्टबिन की व्यवस्था शुरू की गई है। हरे, नीले, लाल और काले बिन में क्रमशः गीला, सूखा, सैनिटरी और खतरनाक कचरा रखा जाएगा। नगर निगम के अधिकारी इसे प्रभावी बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन करेंगे।

Biharsharif News: डोर-टू-डोर कचरा उठाव में अब चार रंग की डस्टबिन नये ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर कपिल भवन में आज होगी कार्यशाला बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। शहर में कचरा प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के लिए अब घरों से चार श्रेणियों में कचरा लिया जाएगा। इसके लिए हरा, नीला, लाल और काला रंग की डस्टबिन रखना अनिवार्य किया गया है। फिलहाल घरों में हरे और नीले डस्टबिन का इस्तेमाल हो रहा है। हरे में गीला और नीले में सूखा कचरा रखा जाता है। नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन ने बताया कि नये ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत स्वच्छता मिशन-2026 में चार रंगों की डस्टबिन व्यवस्था लागू की गयी है।
इसके प्रति लोगों और सफाईकर्मियों को जागरूक करने के लिए बुधवार को कपिल भवन में कार्यशाला होगी। इसमें नगर निगम के सभी वार्ड पार्षदों और सफाईकर्मियों को नये नियमों की जानकारी दी जाएगी। किस डस्टबिन में कौन सा कचरा : हरा:गीला व जैविक कचरा, जैसे बचा खाना, सड़े फल-सब्जियों और फूलों के अवशेष। नीला: सूखा कचरा, जैसे प्लास्टिक, कागज, धातु, कांच और रबर। लाल: सैनिटरी कचरा, जैसे इस्तेमाल किए डायपर, सैनिटरी पैड, टैम्पोन और कंडोम। काला: घरेलू खतरनाक कचरा, जैसे पेंट के डिब्बे, इस्तेमाल बल्ब, पारे वाले थर्मामीटर और एक्सपायरी दवाएं।


