नये नंबर के साथ नियमित हुई पलामू एक्सप्रेस

Apr 07, 2026 09:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

राजगीर, निज संवाददाता। अनूप कुमार नये नंबर के साथ नियमित हुई पलामू एक्सप्रेस नये नंबर के साथ नियमित हुई पलामू एक्सप्रेस

नये नंबर के साथ नियमित हुई पलामू एक्सप्रेस

राजगीर, निज संवाददाता। अनूप कुमार स्पेशल पलामू एक्सप्रेस नये नंबर के साथ सोमवार से नियमित रूप से संचालित होने लगी है। यह पुराने समय पर चलेगी। जहां पहले रुकती थी, उन्हीं स्टेशनों पर रुकेगी। सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने सोमवार को राजगीर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना किया। राजगीर से पटना के बीच यह ट्रेन नये नम्बर से एक्सप्रेस के रूप में नियमित चलेगी। पटना से आगे यही रैक पलामू एक्सप्रेस बनकर बरकाकाना तक जाएगी। सांसद ने कहा कि यह ट्रेन सेवा आम जनता के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगी। इससे राजगीर, नालंदा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को झारखंड तक बेहतर और सुगम रेल संपर्क उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर नगर परिषद की उप मुख्य पार्षद जीरो देवी, जदयू के जिला उपाध्यक्ष सुवेन्द्र राजवंशी, स्टेशन प्रबंधक शशिभूषण सिन्हा आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।