
शहरवसियों को डिस्प्ले बोर्ड से मिलेगी मोहल्ले की जानकारी
शहरवसियों को डिस्प्ले बोर्ड से मिलेगी मोहल्ले की जानकारीशहरवसियों को डिस्प्ले बोर्ड से मिलेगी मोहल्ले की जानकारीशहरवसियों को डिस्प्ले बोर्ड से मिलेगी मोहल्ले की जानकारीशहरवसियों को डिस्प्ले बोर्ड से...
शहरवसियों को डिस्प्ले बोर्ड से मिलेगी मोहल्ले की जानकारी 300 जगहों पर लगाया गया मोहल्ला डिस्प्ले बोर्ड हर वार्ड के पांच स्थलों पर लगाया बोर्ड, नगर निगम की पहल फोटो: डिस्प्ले बोर्ड: नगर निगम द्वारा लगाया गया डिस्प्ले बोर्ड। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। अगर आप शहर के मोहल्ले से अंजान है तो किसी से मोहल्ले का नाम पूछने की जरूरत नहीं है। बस सड़क के दाये-बाये निहारना होगा और स्पष्ट हो जायेगा। जी हां मोहल्ले के नाम का बोर्ड लगाकर सार्वजनिक कर दिया गया है। यह पहल नगर निगम द्वारा की गयी है। नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डो में मोहल्ला डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया है।

नगर निगम के क्षेत्र के 51 वार्डो को मिलाकर कुल 300 जगहों पर मोहल्ले व गांवों की नाम का डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया है। बोर्ड पर मोहल्ला, मेयर, उपमेयर समेत वार्ड पार्षद का नाम भी अंकित है। शहरी क्षेत्र में नगर निगम के पुरारना 46 वार्ड है और विस्तार एरिया में 5 वार्ड है। इस प्रकार पूरे नगर निगम क्षेत्र में 51 वार्ड है। इस बोर्ड की खासियत यह है कि बाहर से आने वाले लोगों को मोहल्ले की जानकारी तो होगी साथ ही स्थानीय प्रतिनिधियों के बारे में जानकारी मिलती रहेगी। अब जबकि कुछ माह में विधानसभा चुनाव आने वाला है ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों को मोहल्ले का नाम पूछने की जरूरत नहीं होगी। इस बोर्ड की खासियत यह है कि स्टीकर में अंकित नाम को समय प्रतिनिधियों के बदलाब के अनुसार नाम में भी बदलाव किया जा सकता है। प्रतिनिधियों के नाम को दिया गया है हाइलाइट: नगर निगम द्वारा लगाये गये डिस्प्ले बोर्ड की खासियत यह है भी है मोहल्ले के साथ ही मेयर, उपमेयर से लेकर वार्ड पार्षदों के नामों को अंकित किया गया है। यानि कि हर बोर्ड में प्रतिनिधियों को तवज्जो दिया गया है। लोगों की मानें तो मोहल्ले का सबसे उपर होना चाहिए था। इससे समझने में लोगों को ज्यादा आसान होता।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


