नीट परीक्षा को रद्द करना दुर्भाग्यपूर्ण

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

बिहारशरीफ में राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता दीपक कुमार ने नीट परीक्षा के रद्द होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय 23 लाख छात्रों के जीवन से खिलवाड़ है और सरकार की नाकामी को उजागर करता है। पिछले 12 सालों से भाजपा सरकार होने के बावजूद परीक्षा प्रश्न पत्र लीक की घटनाएं जारी हैं।

नीट परीक्षा को रद्द करना दुर्भाग्यपूर्ण

बिहारशरीफ, निज संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रवक्ता दीपक कुमार ने गुरुवार को बयान जारी कर नीट परीक्षा को रद्द होना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय 23 लाख छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ है। भारतीय जनता पार्टी 12 साल से देश में और लगभग 20 सालों से बिहार में सरकार में है। बावजूद इस तरह की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। नीट परीक्षा रद्द होना सरकार की बहुत बड़ी नाकामी को उजागर करता है। आए दिन हर परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र लीक हो रहा है, यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण और मेधावी छात्रों के लिए कष्टदायक है।

(बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।