Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsNDA to Launch Election Campaign in Sheikhpura on September 16
सम्मेलन को सफल बनाकर एनडीए करेगा शेखपुरा में चुनावी शंखनाद

सम्मेलन को सफल बनाकर एनडीए करेगा शेखपुरा में चुनावी शंखनाद

संक्षेप:

सम्मेलन को सफल बनाकर एनडीए करेगा शेखपुरा में चुनावी शंखनाद सम्मेलन को सफल बनाकर एनडीए करेगा शेखपुरा में चुनावी शंखनाद

Sep 12, 2025 09:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

सम्मेलन को सफल बनाकर एनडीए करेगा शेखपुरा में चुनावी शंखनाद शहर के इस्लामियां हाईस्कूल मैदान में 16 को होगा एनडीए का सम्मेलन एनडीए की बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने की बनी रणनीति फोटो 12 शेखपुरा 01 -शहर के तीन मुहानी मोड़ के पास शुक्रवार को हुई एनडीए की बैठक में नेता व कार्यकर्ता। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनडीए का शेखपुरा विधानसभा सम्मेलन 16 सितंबर को शहर के इस्लामियां हाईस्कूल मैदान में होगा। सम्मेलन की सफलता के लिए शुक्रवार को शहर के तीन मुहानी मोड़ के एक निजी सभागार में एनडीए की बैठक हुई। जदयू के शेखपुरा विधानसभा प्रभारी बृजराज चौहान ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में पिछली गलती को दुहराना नहीं है और सभी को एकजुट होकर एनडीए की जीत का परचम लहराना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुंगेर प्रमंडल के जदयू प्रभारी राजेश कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के विकास कार्यों से पूरे बिहार की जनता गदगद है। इस दफा चुनाव में विपक्षी गठबंधन का सफाया होना तय है। मंच का संचालन कर रहे लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने कहा कि एनडीए का जो भी प्रत्याशी होगा, सभी दल उसकी मदद करेंगे। भाजपा की जिलाध्यक्ष रेशमा भारती ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए का सम्मेलन एतिहासिक होगा। रोलोमो जिलाध्यक्ष पप्पु राज मंडल ने कहा कि उनकी पार्टी पूरे दम से एनडीए का साथ देगी। हम के जिलाध्यक्ष संतोष मांझी ने कहा कि सभी लोगों को एकजुटता दिखानी है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जदयू जिलाध्यक्ष रंधीर कुमार सोनी ने कहा कि सम्मेलन की सफलता की तैयारी पूरी कर ली गयी है। बैठक को लोजपा (आर) के पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, रेणु सिंह, विनोद महतो आदि मौजूद थे।