Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsNDA Conference in Bind Hundreds of Supporters Rally for Nitish Kumar s Leadership
एनडीए सम्मेलन में शामिल होने के लिए समर्थकों के साथ पहुंचे त्रिनयन

एनडीए सम्मेलन में शामिल होने के लिए समर्थकों के साथ पहुंचे त्रिनयन

संक्षेप:

बिंद में एनडीए सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जनता दल (यूनाइटेड) के त्रिनयन कुमार ने अपने समर्थकों के साथ सम्मेलन में शामिल होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने...

Sep 12, 2025 09:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

अस्थावां, निज संवाददाता। बिंद में एनडीए सम्मेलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ लोग पहुंचे। जनता दल (यूनाइटेड) के किसान प्रकोष्ठ सह सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिनयन कुमार भी अपने हजारों समर्थकों के साथ इस सम्मेलन में शामिल हुए। ढोल नगाड़े के साथ उनका पूरा काफिला रवाना हुआ। त्रिनयन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएंगे। फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए काम किया है। जिराईन पर अस्थावां पश्चिमी के जिप सदस्य पंकज कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बेनार मोड़ पर अस्थावां पूर्वी के जिप सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा उर्फ पप्पू व अमावां पंचायत के मुखिया प्रशांत कुमार उर्फ राजा के नेतृत्व में एनडीए सम्मेलन में शामिल होने के लिए लोग बिंद के लिए रवाना हुए।