एनसीसी का 8 दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शुरू, गौरवशाली इतिहास की दी गयी जानकारी

Oct 19, 2024 09:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

एनसीसी का राष्ट्रीय 8 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, गौरवशाली इतिहास की दी गयी जानकारी एनसीसी का राष्ट्रीय 8 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, गौरवशाली इतिहास की दी गयी जानकारी

एनसीसी का 8 दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शुरू, गौरवशाली इतिहास की दी गयी जानकारी

एनसीसी का 8 दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शुरू, गौरवशाली इतिहास की दी गयी जानकारी कैंप कमांडेंट ने कहा, समृद्ध संस्कृति व सभ्यता हमारी पहचान छात्रों को देश का सच्चा नागरिक बनाने का करना चाहिए प्रयास वॉलीबॉल, रस्साकशी प्रतियोगिता में जवानों ने दिखाया दम बंगाल, यूपी समेत नौ राज्यों के 510 एनसीसी कैडेट कैंप में ले रहे प्रशिक्षण फोटो : एनसीसी राजगीर : राजगीर पीएमश्री स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल नौ राज्यों से आए एनसीसी कैडेट्स। राजगीर, निज संवाददाता। स्थानीय पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को आठ दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेट्स को भारत की संस्कृति व सभ्यता से रूबरू कराया गया। उन्हें राजगीर व नालंदा की गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी गयी। कैंप कमांडेंट राजेश बाहरी ने कहा कि समृद्ध संस्कृति व सभ्यता हमारी पहचान रही है। कभी भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। नालंदा की धरती ज्ञान की भूमि रही है। यहां से पूरे विश्व में ज्ञान की रौशनी फैली थी। नालंदा खंडहर इसका प्रमाण है। राजगीर विश्व शांति स्तूप आज भी देश दुनिया को शांति का पैगाम दे रहा है। हमें इन धरोहरों की ऐतिहासिकता को जानना चाहिए। उन्होंने कहा कि कैंप के माध्यम से छात्रों को देश के लिए सच्चे नागरिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कैंप में बंगाल, यूपी, मणिपुर समेत नौ राज्यों के 510 एनसीसी जवान प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके अलावा कैंप के दौरान गतिविधियों एवं ट्रैक्स की जानकारी दी गयी। उन्होंने राजगीर के गौरवशाली इतिहास और नालंदा क्षेत्र की विस्तृत जानकारी कैडेट्स को दी। उन्होंने बाहर से आए सभी कैडट्सों से आह्वान किया कि वे ट्रेनिंग में होने वाली सभी गतिविधियों का लाभ उठाएं और ऐतिहासिक स्थल की यादों को अपने साथ लेकर जाएं। उनके अलावा 38 बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार, तक्षक कुमार, एनसीसी अधिकारी मधुकांत, सुरेंद्र कुमार, सूबेदार मेजर तिग्गा एवं अन्य प्रशिक्षकों ने युवाओं को कई जानकारी दीं। संध्या में वॉलीबॉल, रस्साकशी व अन्य खेल प्रतियोगिताओं में जवानों ने दम दिखाया। श्री बाहरी ने कहा कि 510 छात्र एवं 50 प्रशिक्षक कैंप में शामिल हैं। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड और बिहार के कैडेट्स इसमें शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।