
बेलभरनी माता को भेजा गया निमंत्रण, आज खुलेंगे मां शेरावाली के पट
बेलभरनी माता को भेजा गया निमंत्रण, आज खुलेंगे मां शेरावाली के पट बेलभरनी माता को भेजा गया निमंत्रण, आज खुलेंगे मां शेरावाली के पट बेलभरनी माता को भेजा गया निमंत्रण, आज खुलेंगे मां शेरावाली के पट...
बेलभरनी माता को भेजा गया निमंत्रण, आज खुलेंगे मां शेरावाली के पट माता रानी के दर्शन पूजन के लिए पूजा पंडालों में उमड़ेगी भक्तों की भीड़ नवरात्र को लेकर हर तरफ हो रही मां की जय जयकार। फोटो पूजा01 : बिहारशरीफ के आशानगर में बनाया गया आकर्षक पूजा पंडाल। पूजा02 : सतरंगी लड़ियों से सजी शहर के अस्पताल चौक से भैंसासुर जाने वाली सड़क। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि रविवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति भाव से की गई। माता बेलभरनी को निमंत्रण भेजा गया। सोमवार को गाजे-बाजे के साथ बेलभरनी माता को पूजा पंडालों में लाया जाएगा।

मां कालरात्रि की पूजा होगी। इसी के साथ भक्तों के दर्शन पूजन के लिए मां शेरावाली के पट खोल दिये जाएंगे। हर तरफ मां की जय जयकार हो रही है। खासकर देवी मंदिरों में अहले सुबह से पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शाम में महाआरती हो रही है। पूजा पंडालों तथा मां की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम युद्धस्तर पर जारी है। इस बार कहीं कैलाश पर्वत तो कहीं हवा महल का आकार पूजा पंडालों को दिया गया है। पंडालों को सतरंगी लाइंटों से सजाया-संवारा जा रहा है। मां के दर्शन को आने श्रद्धालुओं को सतरंगी लाइट से जगमग करते पंडालों के पास प्राकृतिक का नजारा दिखेगा। बाजार में चहल-पहल भी काफी बढ़ गयी है। जगह-जगह खेल-तमाशे की दुकानें सजने लगी हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए तरह-तरह के छोटे-बड़े झूले भी लग रहे हैं। रॉलेक्स से पट गयी शहर की सड़कें: रंग-बिरंगे रॉलेक्स से शहर की सड़कें पट गयी हैं। खासकर उन स्थानों पर जहां पंडाल बनाये गये हैं, वहां का नजारा देखते ही बन रहा है। लाल, पीले, हरे, बैगनी, उजले रॉलेक्ट की लरियों को पूजा समितियों द्वारा बहुत ही खूबसूरत तरीके से सड़कों पर सजाया गया है। शाम होने पर दुधिया रौशनी के कारण इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती हैं। शहर के अम्बेर, भैंसासुर, पुलपर, रांची रोड, रामचन्द्रपुर, आशानगर, सहोखर, मोगलकुआं, श्रृंगारहाट, बड़ी पहाड़ी, स्टेशन रोड, नईसराय रोड, खंदकरपर आदि इलाकों की सड़कें सतरंगी लाइट से शाम होते ही जगमगा उठती हैं। मां की प्रतिमाओं को संवारने में जुटे हैं मूर्तिकार मां दुर्गे की प्रतिमाओं को सजाने-संवारने में मूर्तिकार दिन-रात जुटे हैं। इस बार कई पूजा समितियों द्वारा कोलकाता, झारखंड, नवादा व मुंगेर से कारीगर बुलाये गये हैं। कारीगरों द्वारा मां की एक से बढ़कर खूबसूरत प्रतिमाएं बनायी गयी हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




