
पहल : प्राकृतिक खेती के गुर सीख रहीं हैं ‘जीविका सखी
पहल : प्राकृतिक खेती के गुर सीख रहीं हैं ‘जीविका सखी पहल : प्राकृतिक खेती के गुर सीख रहीं हैं ‘जीविका सखी
पहल : प्राकृतिक खेती के गुर सीख रहीं हैं ‘जीविका सखी हरनौत विज्ञान केंद्र में 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू प्रशिक्षण होने के बाद किसानों को बताएंगी खेती के तरीके फोटो खेती जीविका : हरनौत विज्ञान केंद्र में सोमवार को ‘जीविका सखी को खेती की बारीकियां बताते कृषि वैज्ञानिक। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि नालंदा के 15 प्रखंडों में क्लस्टर बनाकर किसान प्राकृतिक खेती करेंगे। प्रत्येक क्लस्टर में दो जीविका दीदियां ‘कृषि सखी के रूप में काम करेंगी। सोमवार से हरनौत के कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि सखियों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। उन्हें प्राकृतिक खेती के महत्व और खेती करने की बारीकियां बतायी गयीं।

नूरसराय उद्यान महाविद्यालय के प्राचार्य रंधीर कुमार, हरनौत विज्ञान केंद्र की प्रभारी डा सीमा कुमारी, वरीय वैज्ञानिक उमेश नारायण उमेश, पौधा संरक्षण विभाग के डा उदय प्रकाश और उद्यान विभाग की कुमारी विद्या रानी ने प्राकृतिक खेती की हर पहलू से जीविका सखियों को अवगत कराया। खेती के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, मिट्टी के पोषक तत्व और उसके प्रबंधन के तरीके बताये गये। प्राकृतिक खेती के जिला नोडल पदाधिकारी दुर्गा रंजन ने बताया कि पांच दिनों तक प्रशिक्षण लेने के बाद जीविका सखी क्लस्टर में शामिल किसानों को खेती के बारे में अच्छी तरह से ट्रेंड करेंगी। उसके बाद किसानों को प्रति एकड़ चार हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। अच्छी बात यह भी कि खेती में इस्तेमाल होने वाले जैव उर्वरक और कीटनाशक उन्हें अपने गांव में ही उपलब्ध कराये जाएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




