Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsNational Sports Day Celebrated Spoon Race Winners Munna and Shivani Shine

चम्मच दौड़ में मुन्नू और शिवानी ने मारी बाजी

चम्मच दौड़ में मुन्नू और शिवानी ने मारी बाजीचम्मच दौड़ में मुन्नू और शिवानी ने मारी बाजीचम्मच दौड़ में मुन्नू और शिवानी ने मारी बाजीचम्मच दौड़ में मुन्नू और शिवानी ने मारी बाजी

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 29 Aug 2025 07:51 PM
share Share
Follow Us on
चम्मच दौड़ में मुन्नू और शिवानी ने मारी बाजी

चम्मच दौड़ में मुन्नू और शिवानी ने मारी बाजी वाद विवाद प्रतियोगिता में लक्ष्मण और अपराजिता रहीं अव्वल नव नालंदा महाविहार में राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुरू हुई तीन दिवसीय प्रतियोगिता फोटो : नालंदा खेल : नव नालंदा महाविहर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुक्रवार को रस्सीखिंच में जोर लगाते खिलाड़ी। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नव नालंदा महाविहर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुक्रवार को कई प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें दर्जनों खिलाड़ी शामिल हुए। चम्मच दौड़ में बालक वर्ग में मुन्नू और बालिका वर्ग में शिवानी ने बाजी मारी। वहीं वाद विवाद प्रतियोगिता में बालक वर्ग में लक्ष्मण और बालिका वर्ग में अपराजिता अव्वल रहीं।

अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों ने जोरआजमाइश की। विजेताओं को सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि हॉकी के जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक बल ही नहीं देता, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और अनुशासन की भावना को भी प्रबल बनाता है। इस बार यह दिवस खासतौर से प्रतिदिन एक घंटा खेलों को समर्पित थीम पर मनाया जा रहा है। यह सबों के लिए जरूरी है। इन विजेताओं को किया गया सम्मानित : योग प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में संस्कृत विभाग के राज कुमार अव्वल रहे। हिन्दी विभाग के राकेश कुमार दूसरे नंबर पर रहे। महिला वर्ग में जापानी विभाग की प्रियंका कुमारी विजेता रहीं। चम्मच रेस में पुरुष वर्ग में पालि विभाग के मुन्नू कुमार प्रथम रहे। दर्शनशास्त्र विभाग के अतुल कुमार दूसरे नंबर पर रहे। वहीं महिला वर्ग में हिन्दी विभाग की शिवानी कुमारी अव्वल रहीं, खुशबू कुमारी को दूसरा स्थान मिला। पुरुष वर्ग की 200 मीटर दौड़ में हिन्दी विभाग के नंद किशोर प्रथम तो जापानी विभाग के मुन्नू कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में खुशबू कुमारी प्रथम तो विपश्यना एवं योग विभाग की त्रिशा कुमारी दूसरे नंबर पर रहीं। खेलो करियर के लिए बनाम खेलो मनोरंजन के लिए विषय पर आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में हिन्दी विभाग के लक्ष्मण कुमार सिंह प्रथम रहे। अंग्रेजी विभाग के अंकित कुमार और इतिहास विभाग के ऋतिक कुमार संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर रहे। महिला वर्ग में हिन्दी विभाग की अपराजिता शंकरित ने बाजी मारी। अंग्रेजी विभाग की स्नेहा प्रतिभा दूसरे पायदान पर रहीं। मौके पर खेलकूद संयोजक डॉ. नरेंद्र दत्त तिवारी व अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।