Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsNational Sports Day Celebrated at Nalanda Mahavihar with Volleyball Kabaddi Cricket and Chess Competitions
महान खिलाड़ियों के नाम पर बनी टीमों ने दिखाया दम

महान खिलाड़ियों के नाम पर बनी टीमों ने दिखाया दम

संक्षेप:

महान खिलाड़ियों के नाम पर बनी टीमों ने दिखाया दममहान खिलाड़ियों के नाम पर बनी टीमों ने दिखाया दममहान खिलाड़ियों के नाम पर बनी टीमों ने दिखाया दममहान खिलाड़ियों के नाम पर बनी टीमों ने दिखाया दममहान...

Mon, 1 Sep 2025 10:33 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

महान खिलाड़ियों के नाम पर बनी टीमों ने दिखाया दम नव नालंदा महाविहार में मना खेल दिवस वॉलीबॉल, कबड्डी, क्रिकेट और शतरंज में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा कुलपति ने दिया अनुशासन का संदेश फोटो: वॉलीबॉल नालंदा: नव नालंदा महाविहार में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते छात्र। नालंदा, निज संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नव नालंदा महाविहार परिसर खेल के रोमांच और उत्साह से भर गया। वॉलीबॉल, कबड्डी, शतरंज और क्रिकेट प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि सभी टीमों के नाम देश-विदेश के महान खिलाड़ियों के नाम पर रखे गए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रोमांचक रहे मुकाबले: वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल टीम जी. ई. श्रीधरन और टीम जिमी जॉर्ज के बीच हुआ। जिसमें टीम जी. ई. श्रीधरन ने जीत दर्ज की। वहीं, कबड्डी के कड़े मुकाबले में टीम प्रदीप नारवाल ने टीम सचिन तंवर को पराजित किया। क्रिकेट का रोमांचक मैच टीम कपिल देव 11 और टीम सुनील गावस्कर 11 के बीच खेला गया। जिसमें टीम कपिल देव 11 विजेता रही। शतरंज की बिसात पर चीनी प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के अनंत कुमार ने बाजी मारी। जबकि पालि विभाग के ज़ैटिंगकाम तिखक उपविजेता रहे। खेल अनुशासन और टीम भावना का प्रतीक: कुलपति कुलपति प्रोफेसर सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस केवल खिलाड़ियों की उपलब्धियों का स्मरण ही नहीं है। बल्कि, यह हमें जीवन में अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना के महत्व का संदेश भी देता है। उन्होंने छात्रों के उत्साह और खेल भावना की जमकर सराहना की। पूरे कार्यक्रम का सफल संयोजन खेल समिति के संयोजक डॉ. नरेंद्र दत्त तिवारी के नेतृत्व में किया गया। विजेता टीमों के सदस्य: वॉलीबॉल (टीम जी. ई. श्रीधरन): विकास, नवीन कुमार, सोनू नयन, अनंत कुमार, नंथका बौन्थावोंग, सुश्साइता, देव कुमार, नागसेन तथा किट्टीसारा। कबड्डी (टीम प्रदीप नारवाल): ऋतिक कुमार, आदर्श कुमार, प्रमोद कुमार, अतुल कुमार, राकेश कुमार, विकास कुमार तथा आदित्य राज चौहान। क्रिकेट (टीम कपिल देव 11): अंकित कुमार (कप्तान), अमन कुमार (उपकप्तान), शाक्य रतन, ऋतिक कुमार, धीरज कुमार, विकास कुमार, हर्ष कुमार, विमल देव, शशि भूषण, आदर्श कुमार तथा देव कुमार।