राष्ट्रीय लोक अदालत : 1205 मामलों में 2.15 करोड़ का हुआ सेटलमेंट
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1205 मामलों में 2.15 करोड़ का सेटलमेंट हुआ। चालान के 400 मामलों में 11.08 लाख की रिकवरी हुई। बिजली विभाग के 198 मामलों में 16 लाख की रिकवरी की गई। जज राजीव राय ने बताया कि लोक अदालत आपसी सहमति से विवादों का समाधान करने का बेहतर प्लेटफॉर्म है।

राष्ट्रीय लोक अदालत : 1205 मामलों में 2.15 करोड़ का हुआ सेटलमेंट चालान के सबसे अधिक 400 मामलों में 11.08 लाख की हुई रिकवरी पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश राजीव राय ने राष्ट्रीय लोक अदालत का लिया जायजा बिजली विभाग के 198 मामलों में 16 लाख की रिकवरी 14 बेंच पर सुनवाई के लिए पक्षों की लगी रही भीड़ फोटो: बिहार जज : सिविल कोर्ट के विधिक सेवा सदन में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन करते पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश राजीव राय, प्रधान जिला जज गुरविंदर सिंह मल्होत्रा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह व अन्य। बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। जिला में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगी। इसमें सुबह से ही सभी पक्षकारों में काफी उत्साह दिखा। अदालत में एक हजार 205 मामलों में दो करोड़ 15 लाख 16 हजार रुपए का सेटलमेंट हुआ। विभिन्न बैंकों के 252 मामलों में एक करोड़ 95 लाख 87 हजार 647 रुपए का सेटलमेंट हुआ। इसमें पीएनबी के 193 मामलों में 55 लाख 52 हजार रुपए का सेटलमेंट हुआ7 सबसे अधिक ट्रैफिक चालान से जुड़े लगभग 400 मामलों का निपटारा हुआ। इस बार बिजली विभाग के 198 मामलों में 16 लाख रुपए की रिकवरी हुई। यहां 14 बेंच पर दिनभर सुनवाई के लिए दोनों पक्षों की भीड़ लगी रही।


