राष्ट्रीय लोक अदालत : शेखपुरा में सात बेंचों का किया गया गठन
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी शेखपुरा में पूरी हो चुकी है। प्रधान जिला जज संतोष कुमार तिवारी के निर्देश पर सात बेंचों का गठन किया गया है। 5000 लोगों को नोटिस भेजा गया है। लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा किया जाएगा और वाहन मालिकों को 50% छूट मिलेगी।

राष्ट्रीय लोक अदालत : शेखपुरा में सात बेंचों का किया गया गठन मामलों के निष्पादन के लिए 5 हजार लोगों को भेजा गया है नोटिस फोटो मनोज01 - शेखपुरा कोर्ट परिसर में तैयारी का जायजा लेते प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद व अन्य। शेखपुरा, निज संवाददारा। शहर के सिविल कोर्ट प्रांगण में शनिवार नौ मई लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पूरी कर ली गयी।
बेंचों का गठन
प्रधान जिला जज संतोष कुमार तिवारी के निर्देशानुसार मामलों के निष्पादन के लिए सात सात बेंचों का गठन किया गया है। इसमें न्यायिक पदाधिकारी एवं पैनल अधिवक्ताओं को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उनके सहयोग के लिए पीएलवी (पारा लिगल वोलेंटियर्स) को भी लगाया गया है। विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद ने बताया कि कुल 5000 लोगों को लोक अदालत में पहुंचने के लिए नोटिस भेजा गया है।
मामलों का निपटारा
प्राधिकार के अधिवक्ता तरुण कुमार ने बताया कि लोक अदालत में सुलहानीय, बैंक ऋण, वैवाहिक आदि मामलों के अलावा वाहन ट्रैफिक चालान का भी निपटारा किया जायेगा। वाहन मालिकों को 50 फीसद तक की छूट मिलेगी। लोक अदालत में आगंतुकों के लिए पेयजल, शौचालय , मेडिकल एवं प्रतीक्षालय की व्यवस्था की गई है। पक्षकारों की सुविधा के लिए जगह-जगह पर हेल्प डेस्क लगाये जाएंगे। (शेखपुरा से मनोज कुमार मन्नू)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


