ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा : पानी है अनमोल, करें पौधरोपण

नालंदा : पानी है अनमोल, करें पौधरोपण

नालंदा में जल संचयन अभियान को लेकर शनिवार को आरसेटी में बीडीओ राहुल कुमार, पीएनबी के मंडल प्रमुख राजेन्द्र सिंह, एलडीएम रत्नाकर झा ने मिशन हरियाली के सदस्यों के साथ मिलकर नीम, कदम व ग्रीनसीमार के 5...

नालंदा : पानी है अनमोल, करें पौधरोपण
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफSat, 20 Jul 2019 09:11 PM
ऐप पर पढ़ें

नालंदा में जल संचयन अभियान को लेकर शनिवार को आरसेटी में बीडीओ राहुल कुमार, पीएनबी के मंडल प्रमुख राजेन्द्र सिंह, एलडीएम रत्नाकर झा ने मिशन हरियाली के सदस्यों के साथ मिलकर नीम, कदम व ग्रीनसीमार के 5 पौधे लगाये। आरसेटी में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं को बीडीओ राहुल कुमार ने जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि हम सभी को पानी का मोल जानना जरूरी है। गिरते भूजल को रोकने के लिए अंधाधुंध भूजल दोहन को रोकना और नियंत्रित करना ही होगा। नलों से बेकार बाह रहे पानी को बचाना ही होगा। वहीं मंडल प्रमुख राजेन्द्र सिंह ने कहा कि आज जिले में भूजल का स्तर तेजी से नीचे भाग रहा है। पेड़-पौधे, जल व अन्य प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग हमारी जरूरत है पर उनका संरक्षण भी हमारा दायित्व है। मिशन हरियाली के सदस्य विनय प्रकाश ने कहा कि आज पेड़ों की कमी के कारण बारिश भी कम हो रही है। वर्षा जल के लिए धरती पर फिर से हरियाली लाना ही होगा। मौके पर अश्विनी कुमार, मनोज राय, विवेक कुमार, अंकिता कुमारी, पूनम कुमारी, रानी कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें