ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा: मानव तस्करी की शिकार किशोरी राजस्थान से बरामद

नालंदा: मानव तस्करी की शिकार किशोरी राजस्थान से बरामद

नालंदा थाना की पुलिस ने मानव तस्करी की शिकार एक किशोरी को राजस्थान से बरामद किया है। जून माह में उसका अपहरण हुआ था। पिता ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर करायी...

नालंदा: मानव तस्करी की शिकार किशोरी राजस्थान से बरामद
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफFri, 07 Sep 2018 08:41 PM
ऐप पर पढ़ें

नालंदा थाना की पुलिस ने मानव तस्करी की शिकार एक किशोरी को राजस्थान से बरामद किया है। जून माह में उसका अपहरण हुआ था। पिता ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर करायी थी। हालांकि पहले पुलिस प्रेम-प्रसंग का मामला मान रही थी। अनुसंधान के दौरान उसे राजस्थान के झालवाड़ जिला स्थित भवानी मंडी थाना क्षेत्र के मोया खोरा गांव से बरामद किया है। पुलिस ने तीन आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि किशोरी घर से नाराज होकर निकल गयी थी। इसी दौरान मनोज चौधरी बहला-फुसलाकर किशोरी को संजू देवी नाम की महिला के पास ले गया। कुछ दिन के बाद दोनों उसे लेकर राजस्थान गये और रुपये लेकर श्याम सिंह नाम के आदमी से उसकी शादी करा दी। पुलिस ने किशोरी को श्याम सिंह के घर से बरामद किया। शुक्रवार को किशोरी की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करायी गयी। थानाध्यक्ष निखिल राय ने बताया कि किशोरी मानव तस्करी की शिकार हुई थी। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें