ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा में इलाज के लिए वकीलों को संघ देगा एक लाख

नालंदा में इलाज के लिए वकीलों को संघ देगा एक लाख

नालंदा में गंभीर रोग से पीड़ित वकीलों को इलाज के जिला अधिवक्ता संघ एक लाख रुपए देगा। इस नयी पहल से बिहारशरीफ कोर्ट के 750 वकीलों को फायदा होगा। संघ की बैठक में यह निर्णय लिया...

नालंदा में इलाज के लिए वकीलों को संघ देगा एक लाख
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफFri, 22 Feb 2019 09:01 PM
ऐप पर पढ़ें

नालंदा में गंभीर रोग से पीड़ित वकीलों को इलाज के जिला अधिवक्ता संघ एक लाख रुपए देगा। इस नयी पहल से बिहारशरीफ कोर्ट के 750 वकीलों को फायदा होगा। संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

सचिव दिनेश कुमार ने कहा कि घाटे में चल रहा जिला अधिवक्ता संघ अब बचत में पहुंच गया है। वार्षिक बैठक में अपने कार्यकाल के 4 वर्षों का लेखजोखा जारी करते हुए 50 लाख रुपए की बचत दिखाया है। इसके साथ ही आम सहमति से 6 अप्रैल को संघ के 20 पदों पर चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए वरीय अधिवक्ता सुभाष चंद्र तिवारी को मुख्य चुनाव अधिकारी व अनिल कुमार को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया। चुनाव संबंधी विवादों को निपटाने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई। इसमें लक्ष्मण सिंह, यादवेश नारायण व्यास व कामेश प्रसाद को शामिल किया गया है। अध्यक्ष प्रभात कुमार रुखैय्यार ने संघ के विकास के बारे में चर्चा की। सचिव ने कहा कि 2015 तक जिला अधिवक्ता संघ कर्ज में था। अब पहले के बकाए रुपए का भुगतान कर लाभ में चल रहा है।

वकील अजेय कुमार वर्मा, डॉ. अरुण कुमार व विनय कुमार ने कहा कि कोर्ट नहीं आने वाले वकीलों को भी संघ लाभ दे रहा है। ऐसे 250 वकील हैं, जो नियमित तौर पर कोर्ट नहीं आते हैं। वे दूसरे व्यवसाय से भी जुड़े हैं। वैसे लोगों को भी इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। विनय कुमार ने वकीलों को मिलने वाला लाभांश को सीधे खाते में देने की मांग की। बैठक में जितेंद्र कुमार, अजीत कुमार, सुबोध कुमार, विनय कुमार, मुजफ्फर जमाल, उमेश कुमार निराला, मनोज कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, सरफराज मलिक, दशरथ प्रसाद व अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें