ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा : प्रकाश पर्व में जुटेंगे देशभर के हजारों सिख

नालंदा : प्रकाश पर्व में जुटेंगे देशभर के हजारों सिख

नालंदा में पहली बार राजगीर की वादियां देशभर के सिख भाइयों से गुलजार होंगी। तीन दिवसीय कार्यक्रम 27 से शुरू...

नालंदा : प्रकाश पर्व में जुटेंगे देशभर के  हजारों सिख
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफSun, 17 Nov 2019 07:33 PM
ऐप पर पढ़ें

नालंदा में पहली बार राजगीर की वादियां देशभर के सिख भाइयों से गुलजार होंगी। तीन दिवसीय कार्यक्रम 27 से शुरू होगा। इस दौरान राजगीर के हॉकी ग्राउंड में लंगर लुटाया जाएगा। उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार की देर शाम डीएम योगेन्द्र सिंह ने अधिकारियों संग कलेक्ट्रेट में बैठक की। उन्होंने कहा कि तैयारी ऐसी करें कि पहला त्योहार ही यादगार बन जाए।

डीएम ने बताया कि इस अवधि में सिख अलग-अलग जगहों से राजगीर आएंगे। शीतल कुंड गुरुद्वारा में मत्था टेक कर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। हॉकी ग्राउंड में दो बड़े-बड़े लंगर हॉल बनाए जाएंगे। साथ ही, लगभग 500 सेवादारों के रहने की व्यवस्था भी लंगर हॉल के बगल में की जाएगी। यह कार्य पर्यटन विभाग द्वारा किया जाएगा।

डीएम ने हॉकी ग्राउंड में पर्याप्त संख्या में शौचालय व बाथरूम की व्यवस्था करने का आदेश दिया। पानी की व्यवस्था टैंकर से की जाएगी। अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग जगहों पर पार्किंग होगी। साथ ही, समारोह के दौरान राजगीर शहर के लिए विशेष रूप से ट्रैफिक प्लान बनाने का निर्देश दिया गया।

बुजुर्गों के लिए होगी ई-रिक्शा की व्यवस्था:

लंगर हॉल के पास ही संगत के जूता-चप्पल रखने के लिए जोड़ा घर बनाया जाएगा। वहां से संगत पैदल शीतल कुंड गुरुद्वारा तक आएगी और वापस पैदल लंगर हॉल तक जाएगी। बुजुर्ग व दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से ई-रिक्शा की व्यवस्था की जाएगी।

बनेगा नियंत्रण कक्ष:

दोनों स्थलों पर नियंत्रण कक्ष बनाया जायेगा। वहां मेडिकल टीम व पेयजल, साफ सफाई, बिजली व अन्य से संबंधित विभाग की टीम भी उपस्थित रहेगी। हॉकी ग्राउंड से लेकर गुरुद्वारा शीतल नानक कुंड तक संकेत चिह्न लगाया जाएगा। संकेत चिह्न पंजाबी भाषा में भी प्रदर्शित करने को कहा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें