ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा के बेन में ताला तोड़कर घर से लाखों की सम्पत्ति चोरी

नालंदा के बेन में ताला तोड़कर घर से लाखों की सम्पत्ति चोरी

बेन थाना क्षेत्र के कृपागंज गांव में शनिवार की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों की सम्पत्ति चुरा ली। घर के लोग ताला लगाकर शादी समारोह में भाग लेने हिलसा गये...

नालंदा के बेन में ताला तोड़कर घर से लाखों की सम्पत्ति चोरी
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफSun, 09 Jun 2019 08:26 PM
ऐप पर पढ़ें

बेन थाना क्षेत्र के कृपागंज गांव में शनिवार की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों की सम्पत्ति चुरा ली। घर के लोग ताला लगाकर शादी समारोह में भाग लेने हिलसा गये थे। रविवार की सुबह उनके रिश्तेदारों ने घर का ताला टूटा देखा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। घर से चोरी हुआ एक बक्सा गांव के खंधे में मिला है। चोरों ने उसमें से कीमती सामान निकाल लिये और बक्से को फेंक दिया। सूचना पाकर पुलिस छानबीन के लिए गांव पहुंची थी।

गृहस्वामी रंजीत सिंह अपनी भांजी की शादी में हिलसा थाना क्षेत्र के कोरारी गांव गये थे। रविवार की सुबह उनकी भतीजी ने देखा कि चाचा के घर का ताला टूटा हुआ है। उसने शोर मचाया तो ग्रामीणों को चोरी की जानकारी मिली। उसके बाद फोन से रंजीत कुमार घटना की सूचना दी गयी। इसके बाद पुलिस को खबर दी गयी। थाना से एएसआई विनोद कुमार जवानों के साथ छानबीन करने गांव पहुंचे। सूचना पाकर रंजीत की पत्नी व पुत्र घर आ गये थे। उन्होंने बताया कि नकद व जेवर सहित लाखों के सामान गायब हुए हैं। थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि चौकीदार से चोरी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस को जांच के लिए भेजा गया था। अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है। पुलिस जांच में जुट गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें