ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा के हरनौत में 12 सौ हेक्टेयर में खरीफ फसल का लक्ष्य

नालंदा के हरनौत में 12 सौ हेक्टेयर में खरीफ फसल का लक्ष्य

हरनौत प्रखंड में 12 सौ हेक्टेयर में खरीफ फसल करने का लक्ष्य रखा गया है। 120 हेक्टेयर में बीचड़ा गिराया जाएगा। बीएओ रामदेव राम ने हरनौत के ईिकसान भवन में खरीफ महोत्सव में इसकी जानकारी...

नालंदा के हरनौत में 12 सौ हेक्टेयर में खरीफ फसल का लक्ष्य
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफTue, 04 Jun 2019 09:02 PM
ऐप पर पढ़ें

हरनौत प्रखंड में 12 सौ हेक्टेयर में खरीफ फसल करने का लक्ष्य रखा गया है। 120 हेक्टेयर में बीचड़ा गिराया जाएगा। बीएओ रामदेव राम ने हरनौत के ईिकसान भवन में खरीफ महोत्सव में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तरीके से खेती करने से अधिक मुनाफा होगा। बदलते मौसम में खेतों में पानी की कमी होने की आशंका है। ऐसे में तनावरोधी बीज के बिचड़े लगाने चाहिए। सीओ अखिलेश चौधरी ने बताया कि प्रखंड के 72 राजस्व गांवों में मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना के तहत पांच पांच किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाएगा। महोत्सव में किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी दी। मौके पर प्रमुख रेखा देवी, बीडीओ कमलेश कुमार, सीओ अखिलेश चौधरी, शशिकांत, उमेश नारायण उमेश, पुरुषोत्तम कुमार सिंह, धनंजय कुमार, कमलेश कुमार व अन्य मौजूद थे।

आंकड़ों के नजर में:

श्री विधि से खेती- 87 हेक्टेयर

तनावरोधी खेती- 60 हेक्टेयर

पैडी ट्रांसप्लांटर खेती- 28 हेक्टेयर

जीरो टिलेज विधि से- 84 हेक्टेयर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें