ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा में गर्भवती बहू और मासूम की हत्या

नालंदा में गर्भवती बहू और मासूम की हत्या

नगरनौसा थाना क्षेत्र के सुलेमानचक गांव में शनिवार को दहेज के लिए गर्भवती बहू व उसके मासूम को जलाकर मार डाला। शव को छोड़कर ससुराल के सभी लोग भाग...

नालंदा में गर्भवती बहू और मासूम की हत्या
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफSat, 26 Oct 2019 08:24 PM
ऐप पर पढ़ें

नगरनौसा थाना क्षेत्र के सुलेमानचक गांव में शनिवार को दहेज के लिए गर्भवती बहू व उसके मासूम को जलाकर मार डाला। शव को छोड़कर ससुराल के सभी लोग भाग निकले। मृतका पिंटू चौधरी की 25 वर्षीया पत्नी पुष्पा देवी और उसका डेढ़ साल को बेटा सागर कुमार था। पटना जिले के दनियावां बाजार निवासी पिता मुकेश चौधरी ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए दामाद समेत ससुराल के सात लोगों के खिलाफ थाने में एफआईआर करायी है।

पिता की सूचना पर थानाध्यक्ष नीलकमल गांव पहुंचे और शवों को बरामद कर लिया है। दोनों शव बुरी तरह से जल गये हैं। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजन के हवाले कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्टया हत्या का मामला नजर आ रहा है। पुलिस जांच में जुट गयी है। छानबीन के बाद पता चलेगा कि घटना का कारण क्या है। पुलिस आरोपितों की तलाश में लगी है।

समझौते के बाद भी दहेज के लिए करते रहे प्रताड़ित:

पिता ने बताया कि तीन साल पहले बेटी की शादी की थी। शादी के छह माह तक गृहस्थी बढ़िया से चली। इसके बाद ससुराल के लोग दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। पंचायती के बाद समझौता किया गया। इसके बाद भी उसे प्रताड़ित करने का सिलसिला जारी रहा। इस वजह से काफी दिनों तक वह मायके में रही। एक महीना पहले सास-ससुर के साथ अपनी ससुराल सुलेमानचक गांव आयी थी। इस दौरान पुष्पा ने फोन कर बताया था कि सास-ससुर गाली-गलौज करते हैं। एक बार गला दबाने की भी कोशिश की थी।

तेल छिड़ककर लगा दी आग:

पिता ने बताया कि शनिवार को सुलेमानचक गांव निवासी उनके एक रिश्तेदार ने मोबाइल पर फोन कर बताया कि बेटी और नाती की हत्या हो गयी है। आनन-फानन में सुलेमानचक गांव पहुंचे। घर में उनकी बेटी व नाती की लाश पड़ी थी। घर में एक भी आदमी नहीं था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने पहले दोनों का गला दबाया फिर तेल छिड़ककर आग लगा दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें