कल्याणबिगहा व सारे के दो-दो, तो अन्य 6 थानों के एक-एक अपराधी जिला टॉप-10 में
नालंदा पुलिस ने जिला टॉप-टेन अपराधियों की पांचवें चरण की सूची जारी की है, जिसमें कल्याणबिगहा और सारे थानों के दो-दो अपराधी शामिल हैं। एसपी भारत सोनी ने कहा कि पुलिस बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए पूरी तरह से तैयार है। विशेष टीमें बनाई गई हैं और अवैध हथियारों की जब्ती के लिए सघन छापेमारी की जा रही है।

हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : कल्याणबिगहा व सारे के दो-दो, तो अन्य 6 थानों के एक-एक अपराधी जिला टॉप-10 में जिला टॉप-टेन अपराधियों की पांचवें चरण की सूची जारी कुख्यातों पर नकेल को नालंदा पुलिस ने कमर कसी एसपी ने कहा-आम-अवाम की बेखौफ जिंदगी को सलाखों के पीछे जाएंगे बदमाश फोटो : कलेक्ट्रेट। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। जिला टॉप-टेन अपराधियों की बनी पांचवें चरण की सूची नालंदा पुलिस ने जारी कर दी है। इसमें कल्याणबिगहा व सारे थाना क्षेत्रों के दो-दो, तो अन्य छह थानों के एक-एक अपराधी शामिल किये गये हैं। इन कुख्यातों पर नकेल कसने के लिए नालंदा पुलिस ने कमर कस ली है।
सूची जारी करते हुए एसपी भारत सोनी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिले के आम-अवाम को बेखौफ जिंदगी जीने में मदद का हर प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए बदमाशों को किसी भी सूरत में सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। टॉप टेन अपराधियों और कुख्यात गैंगस्टरों पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस ने कई विशेष टीमें बनायी हैं। इनाम घोषित करने की भी प्रक्रिया चल रही है। सुनियोजित छापेमारी जैसे सख्त कदम उठायी जा रही है। पुलिस गश्त बढ़ाकर अवैध हथियारों की जब्ती, साइबर अपराधियों की धरपकड़ और अंतरराज्यीय गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वृहत रणनीति के तहत कई सख्त कदम उठाये गये हैं। विशेष अभियान और छापेमारी : कुख्यात अपराधियों और उनके सहयोगियों को पकड़ने के लिए पुलिस रहुई, नूरसराय, गिरियक जैसे विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी कर रही है। अंतरराज्यीय गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोलियां जब्त की हैं। साइबर अपराध पर लगाम : गिरियक में 10 साइबर ठगों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने यूपीआई के जरिए होने वाली धोखाधड़ी पर अंकुश लगाया है। साथ ही, सभी थानों की पुलिस को ऐसे अपराधों पर अंकुश के लिए विशेष टीमें बनायी गयी हैं। इंटेलिजेंस नेटवर्क : स्थानीय सूचनाओं के संकलन के लिए गांव-टोलों तक नेटवर्क मजबूत किया गया है। इससे मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर पुलिस अपराधियों की योजनाओं को समय रहते विफल कर रही है। थानावार टॉप-टेन सूची में शामिल नाम : कल्याणबिगहा : विशाल कुमार व मिथुन कुमार। सारे : सर्वोत्तम कुमार व मुनचुन कुमार। बिंद : अजय यादव। इस्लामपुर : रवि कुमार। गिरियक : जीतेन्द्र कुमार उर्फ जीत्तो। बेन : अविनाश कुमार सिंह उर्फ लालू। सरमेरा : काजल कुमार। दनियावां : अमित कुमार। अधिकारी बोले : थाना, अनुमंडल व जिला स्तर पर टॉप-टेन अपराधियों की सूची बनायी गयी है। समय-समय पर सूची की समीक्षा की जाती है। ताकि, गिरफ्तार लोगों के नाम सूची से हटाने और नये अपराधियों को जोड़ने में मदद मिले। उन्हें शीघ्र सलाखों के पीछे भेजकर समाज को सुरक्षा प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना भी इसका लक्ष्य है। भारत सोनी, एसपी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



