ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा:रामनवमी में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की नजर- आईजी

नालंदा:रामनवमी में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की नजर- आईजी

विधि व्यवस्था का जायजा लेने जोनल आईजी सुनील कुमार बुधवार को नालंदा पहुंचे। पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने पूरी जानकारी...

नालंदा:रामनवमी में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की नजर- आईजी
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफWed, 10 Apr 2019 09:04 PM
ऐप पर पढ़ें

विधि व्यवस्था का जायजा लेने जोनल आईजी सुनील कुमार बुधवार को नालंदा पहुंचे। पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने पूरी जानकारी ली। साथ ही त्योहार को लेकर अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रामनवमी व दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस सजग है। शहरी क्षेत्रों व संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। त्योहार के दौरान सुरक्षा बलों की तैनाती की जायेगी। इससे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर एसपी निलेश कुमार के साथ सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

आईजी ने नालंदा पुलिस की कार्यशैली पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर पुलिस पहले से ही सतर्क है। अलग-अलग तरह की निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। धारा 107 व सीसीए के तहत गड़बड़ी फैलाने वालों पर नकेल कसी जा रही है। इसके अलावा पुलिस फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर रही है। पिछले दिनों नालंदा पुलिस ने दर्जनों असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है। बैठक में गश्ती व वाहन जांच पर भी जोर दिया। उन्होंने लोगों से मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें