Nalanda Open University Extends Enrollment Deadline to October 15 Due to Floods नालंदा खुला विवि में नामांकन के लिए 15 अक्टूबर तक बढ़ी तिथि, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsNalanda Open University Extends Enrollment Deadline to October 15 Due to Floods

नालंदा खुला विवि में नामांकन के लिए 15 अक्टूबर तक बढ़ी तिथि

नालंदा खुला विवि में नामांकन के लिए 15 अक्टूबर तक बढ़ी तिथिनालंदा खुला विवि में नामांकन के लिए 15 अक्टूबर तक बढ़ी तिथिनालंदा खुला विवि में नामांकन के लिए 15 अक्टूबर तक बढ़ी तिथिनालंदा खुला विवि में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफMon, 6 Oct 2025 06:23 PM
share Share
Follow Us on
नालंदा खुला विवि में नामांकन के लिए 15 अक्टूबर तक बढ़ी तिथि

नालंदा खुला विवि में नामांकन के लिए 15 अक्टूबर तक बढ़ी तिथि बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए छात्रों के अनुरोध पर लिया गया फैसला 76 से अधिक कोर्सों में ले सकते हैं दाखिला फोटो: एनओयू: नालंदा खुला विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन। (फाइल फोटो) नालंदा, निज संवाददाता। नालंदा खुला विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए एक बार फिर छात्रों को अंतिम अवसर दिया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं के कारण नामांकन से वंचित रह गए छात्रों के विशेष अनुरोध पर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2025 में नामांकन की अंतिम तिथि को 15 अक्टूबर 2025 तक बढ़ा दिया है।

छात्रों के अनुरोध पर लिया गया फैसला: विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि दूर-दराज के क्षेत्रों से लगातार छात्रों द्वारा नामांकन की तिथि बढ़ाने की मांग की जा रही थी। छात्रों की इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए और यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी छात्र उच्च शिक्षा से वंचित न रहे, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत यह निर्णय लिया गया है। 76 से अधिक पाठ्यक्रमों में है अवसर: एनओयू वर्तमान में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर 76 से अधिक पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है। यह उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो पारंपरिक विश्वविद्यालयों में नामांकन नहीं ले पाए हैं या जो नौकरी के साथ-साथ अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। विश्वविद्यालय ने सभी इच्छुक छात्रों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना, जल्द से जल्द विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.nou.ac.in पर उपलब्ध नामांकन लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह इस सत्र के लिए अंतिम विस्तार है और इसके बाद तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।