
डिप्लोमा, स्नातकोत्तर में नामांकन लेना चाहते हैं तो 15 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
संक्षेप: नालंदा खुला विश्वविद्यालय : डिप्लोमा, स्नातकोत्तर में नामांकन लेना चाहते हैं तो 15 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदनडिप्लोमा, स्नातकोत्तर में नामांकन लेना चाहते हैं तो 15 तक कर सकते हैं ऑनलाइन...
नालंदा खुला विश्वविद्यालय : डिप्लोमा, स्नातकोत्तर में नामांकन लेना चाहते हैं तो 15 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन विद्यार्थियों की बढ़ती भीड़ की वजह से नामांकन की तिथि 15 सितंबर तक की गयी हैं विस्तारित स्नातकोत्तर कला, विज्ञान, वाणिज्य, मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म समेत कई कोर्स में पढ़ाई की सुविधा मृदा स्वास्थ्य प्रबंध समेत 24 तरह की नौ महीने का सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई की सुविधा फोटो : नालंदा खुला विश्वविद्यालय। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। नालंदा खुला विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर स्नातकोत्तर कला, विज्ञान, वाणिज्य, मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म समेत कई कोर्स में नामांकन को इच्छूक है तो आपके लिए नामांकन लेने का एक सुनहरा मौका है।
नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अभय कुमार सिंह ने कुलपति के आदेश पर नामांकन के लिए विद्यार्थियों की बढ़ती भीड़ की वजह से नामांकन की तिथि 15 सितंबर तक विस्सारित तक विद्यार्थियों को सुनहरा मौका दिया है। विद्यार्थी निर्धारित अवधि में नालंदा खुला विश्वविद्यालय के वेबसाईट नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों द्वारा अपलोड प्रमाणपत्रों के जांच के बाद ही नामांकन स्वीकृत प्रदान किया जाएगा। नामांकन स्वीकृत कराने के लिए विद्यार्थियों को विद्यालय आने की जरुरत नहीं है। अगर किसी कारण से विद्यार्थी को विश्वविद्यालय मुख्यालय बुलाया जायेगा तो अपने सभी प्रमाण पत्रों के साथ विश्वविद्यालय में उपस्थित होंगे। इस विश्वविद्यालय में मृदा स्वास्थ्य प्रबंध समेत 24 तरह की नौ महीने का सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध है। एमसीए में 140 सीट उपलब्ध हैं। लिखित व मौखिक आधार पर नामांकन लिया जाएगा। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम : अर्थशास्त्र, भूगोल, हिन्दी, इतिहास, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, उर्दू, संस्कृत, समाज शास्त्र, गृह विज्ञान, इन्वॉयरमेन्टल साइंस, स्नातकोत्तर विज्ञान : वनस्पति विज्ञान, भूगोल, भौतिक विज्ञान, गणित, जन्तु विज्ञान, रसायन शास्त्र, गृह विज्ञान मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म कोर्स। इन कोर्स की पढ़ाई की सुविधा : पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स, मार्केटिंग मैंनेजमेंटख् फाइनानशियल मैनेजमेन्ट, हिन्दी-इंगलिश ट्रांसलेशन, यौगिक स्टडीज, पत्रकारिता एवं जनसंचार, इनमॉरमेशन एंड पब्लिक रिलेशन्स,ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट। बीसीए, पुरस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम में कला/विज्ञान व वाणिज्य संकाय में नामांकन लिया जाएगा। सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम : (9 माह का कोर्स ) मृदा स्वास्थ्य प्रबन्ध, औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती, जीवाणु खाद उत्पादन प्रौद्योगिकी में प्रमाण पत्र, पुष्पोत्पादन, तकनीकी, बाल एवं महिला अधिकार, बाल मजदूरी उन्मूलन में प्रमाण पत्र, बाल मनोबिज्ञान एवं निर्देशन, पोषाहार एवं बाल देखभाल, स्वास्थ्य, एवं प्रर्यावरण, खाद्य एवं पोषाहार में प्रमाण पत्र, एचआईवी एवं परिवार शिक्षा, पर्यावरण अध्ययन, मैथिली, पाली, प्राकृत भाषा, मगही, भोजपुरी, एवं उर्दू भाषा में प्रमाण पत्र, बौद्ध, ईसाई, हिन्दु, इस्लाम, एवं सिख धर्म विज्ञान, आपदा प्रबंधन, इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी, बीमा सेवाएं एवं बीमा प्रबंधन, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, शासकीय एवं पंचायती राज, हिन्दी-इंगलिश ट्रांसलेशन, इन्टीयरियर डेकोरेशन एव कम्प्यूटर नेटवर्किग।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




