Nalanda Open University Declares PG Results E-Mark Sheets Available for Students नालंदा खुला विश्वविद्यालय ने जारी किए स्नातकोत्तर के परिणाम, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsNalanda Open University Declares PG Results E-Mark Sheets Available for Students

नालंदा खुला विश्वविद्यालय ने जारी किए स्नातकोत्तर के परिणाम

नालंदा खुला विश्वविद्यालय ने जारी किए स्नातकोत्तर के परिणामनालंदा खुला विश्वविद्यालय ने जारी किए स्नातकोत्तर के परिणामनालंदा खुला विश्वविद्यालय ने जारी किए स्नातकोत्तर के परिणामनालंदा खुला...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 12 Sep 2025 10:06 PM
share Share
Follow Us on
नालंदा खुला विश्वविद्यालय ने जारी किए स्नातकोत्तर के परिणाम

नालंदा खुला विश्वविद्यालय ने जारी किए स्नातकोत्तर के परिणाम छात्रों की सुविधा के लिए स्टूडेंट लॉगिन पर ई-मार्कशीट कराई गई उपलब्ध एसटीईटी परीक्षा को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिया फैसला प्रोविजनल सर्टिफिकेट के लिए करना होगा आवेदन, कुलसचिव ने दी जानकारी फोटो: ओपन यूनिवर्सिटी: नालंदा स्थित नालंदा खुला विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन। (फाइल फोटो) नालंदा, निज संवाददाता। नालंदा खुला विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर स्तर (पीजी) के अधिकांश पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिससे बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है।

ताकि, वे समय पर अपनी पात्रता पूरी कर सकें। इन विषयों के परिणाम हुए जारी: कुलपति प्रोफेसर रवींद्र कुमार के निर्देशानुसार, विश्वविद्यालय ने कला और विज्ञान संकाय के लगभग सभी प्रमुख विषयों के नतीजे जारी कर दिए हैं। इनमें एम.ए. के अंतर्गत अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, उर्दू, लोक प्रशासन, हिन्दी, ग्रामीण विकास, संस्कृत, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, मनोविज्ञान और समाजशास्त्र शामिल हैं। इसके अलावा एम.कॉम., एम.एससी. (वनस्पति विज्ञान, जन्तु विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, भूगोल, गृह विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, आपदा प्रबंधन) और एमसीए के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। छात्रों की सुविधा के लिए ई-मार्कशीट जारी: विश्वविद्यालय ने सभी सफल छात्रों की ई-मार्कशीट उनके स्टूडेंट लॉगिन पोर्टल पर भेज दी है। कुलपति प्रोफेसर रवींद्र कुमार ने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है। ताकि, छात्रों को अंक-पत्र के लिए इंतजार न करना पड़े और वे आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समय पर आवेदन कर सकें। प्रोविजनल सर्टिफिकेट के लिए करना होगा आवेदन: कुलसचिव प्रोफेसर अभय कुमार ने जानकारी दी कि जिन छात्रों को प्रोविजनल सर्टिफिकेट की तत्काल आवश्यकता है। उन्हें इसके लिए अलग से विश्वविद्यालय में आवेदन देना होगा। आवेदन प्राप्त होने के बाद उन्हें सर्टिफिकेट उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद से छात्रों में खुशी की लहर है। खासकर वे छात्र जो एसटीईटी परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं और उन्हें अपने स्नातकोत्तर परिणाम का बेसब्री से इंतजार था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।