नालंदा के आसमान में दिखी रहस्यमय आकृति
बिहारशरीफ में शुक्रवार की शाम आसमान में काले रंग की रहस्यमय गोल आकृति देखकर शहर के लोग चौंक गये। लोग मोबाइल से फोटो व विडियो बनाने में जुट...
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफFri, 11 Oct 2019 08:55 PM
ऐप पर पढ़ें
बिहारशरीफ में शुक्रवार की शाम आसमान में काले रंग की रहस्यमय गोल आकृति देखकर शहर के लोग चौंक गये। लोग मोबाइल से फोटो व विडियो बनाने में जुट गये। साथ ही तरह-तरह के कयास भी लगाते रहें। काले रंग की रिंग जैसी आकृति शहर के कई हिस्सों में देखी गयी। इसका फोटो और विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।
कोई इसे उड़नतश्तरी से निकला धुआं बता रहे थे तो कोई आपदा का संकेत। कई लोग भगवान की माया बताकर इसकी पूजा करने में जुट गये। थोड़ी देर बाद यह आकृति धीरे-धीरे हवा में बिखर गयी। शहर के अलावा आसपास के इलाकों में भी यह देखी गयी।