ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा में जदयू नेत्री की गला घोंटकर हत्या

नालंदा में जदयू नेत्री की गला घोंटकर हत्या

चंडी अस्पताल के पास दिनदहाड़े जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष की गला घोंटकर हत्या कर दी। यही नहीं बदमाशों ने उनकी पीठ में चाकू घोंप...

चंडी अस्पताल के पास दिनदहाड़े जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष की गला घोंटकर हत्या कर दी। यही नहीं बदमाशों ने उनकी पीठ में चाकू घोंप...
1/ 2चंडी अस्पताल के पास दिनदहाड़े जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष की गला घोंटकर हत्या कर दी। यही नहीं बदमाशों ने उनकी पीठ में चाकू घोंप...
चंडी अस्पताल के पास दिनदहाड़े जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष की गला घोंटकर हत्या कर दी। यही नहीं बदमाशों ने उनकी पीठ में चाकू घोंप...
2/ 2चंडी अस्पताल के पास दिनदहाड़े जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष की गला घोंटकर हत्या कर दी। यही नहीं बदमाशों ने उनकी पीठ में चाकू घोंप...
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफThu, 28 Mar 2019 08:53 PM
ऐप पर पढ़ें

चंडी अस्पताल के पास दिनदहाड़े जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष की गला घोंटकर हत्या कर दी। यही नहीं बदमाशों ने उनकी पीठ में चाकू घोंप दिया। गुरुवार की सुबह 8 से 9 बजे के बीच घर में घुसकर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। हैरत की बात तो यह कि आसपास के लोगों को इस बात की भनक तक नहीं लगी।

घर में रखे 4 लाख रुपये नकद व लाखों के जेवरात गायब हैं। आशंका है कि लूटपाट के दौरान हत्या की गयी है। मृतका बालगोविंद प्रसाद की पत्नी संजू देवी जिला परिषद का चुनाव भी लड़ी थीं। घटना की जानकारी पाकर एसपी, डीएसपी के साथ ही पटना से आयी एसएफएल की टीम ने घटनास्थल की जांच की। हालांकि, घटना का स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आया है। परिजन भी कुछ कहने से परहेज कर रहे हैं। परिजन के विरोध के कारण पुलिस करीब 7 घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

वृद्ध ससुर के अलावा नहीं था घर में कोई:

पुत्री प्रीति कुमारी ने बताया कि सुबह 8 बजे से पहले पिता जी घर से निकल गये थे। 8 बजे वह भी पढ़ने के लिए निकल गयी। घर में सिर्फ वृद्ध दादा थे जो दरवाजे के पास बैठे थे। 9 बजे वह पढ़कर लौटी। कमरे के अंदर खून से लथपथ मां की लाश देखकर सन्न रह गयी। गले में एक गमछा लपेटा हुआ था। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े और उन्हें घटना की जानकारी हुई।

बहू ने दी चाय-बिस्कुट:

वृद्ध ससुर का कहना है कि बेटा व पोती के घर से बाहर निकलने के बाद बहू ने उन्हें चाय व बिस्कुट लाकर दिया था। चाय पीकर वे सो गये थे। उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली। परिजन का कहना है कि उम्रदराज होने के कारण उनकी याददाश्त कमजोर हैं। वह अधिक चल-फिर भी नहीं सकते।

घर के अंदर से पुरुष ने दिया था जवाब:

नरसंडा गांव निवासी अजय बिन्द घटना के दौरान जदयू नेत्री से मिलने आये थे। उनका कहना है कि उन्होंने आवाज लगायी तो घर के अंदर से किसी पुरुष ने कहा कि घर में नहीं हैं, 3 घंटे बाद आएंगी।

शव नहीं उठने दे रहे थे परिजन:

घटना की जानकारी मिली तो पुलिस वहां पहुंची। परिजन शव उठाने नहीं दे रहे थे। सूचना पाकर एसपी निलेश कुमार, डीएसपी मुत्तफिक अहमद, इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया व स्थानीय लोगों से पूछताछ की। परिजन शव को नहीं उठाने दे रहे थे। कई घंटे बाद पटना से 3 सदस्यीय एफएसएल टीम वहां पहुंची। टीम की सदस्य पूजा मेहता, सीमा पटेल व रंजीत कुमार ने बारीकी से पूरे घर की जांच की।

पति ने लगाया लूट का आरोप:

एफएसएल की टीम आने के बाद पति ने आलमारी खोलकर देखा। उनका कहना है कि आलमारी में रखे 4 लाख रुपये व लाखों के गहने गायब थे। उनका आरोप है कि बदमाश हत्या के बाद सारे रुपये व गहने लेकर भाग निकले।

पीछे के रास्ते घर में घुसे बदमाश:

जांच के दौरान घर के दूसरे तल्ले पर एक धारदार हथियार बरामद हुआ है। वहीं घर के पिछवाड़े एक रस्सी लटकी हुई मिली है। घर के पीछे मुहाने नदी है और सुनसान है। मिट्टी पर बदमाश के पैर के निशान भी मिले हैं। आशंका जतायी जा रही है पीछे के रास्ते से बदमाश छत पर चढ़ गये। वहां से नीचे उतरकर पहले तल्ले पर आया और वारदात को अंजाम दिया।

लूटपाट के दौरान नहीं हुई हत्या: एसपी

एसपी निलेश कुमार ने बताया कि लूटपाट के दौरान जदयू नेत्री की हत्या को अंजाम नहीं दिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि महिला ने कई लोगों से काम कराने के लिए रुपये ले रखे थे। इस वजह से अक्सर विवाद होता था। प्रथमदृष्टया जांच में पता चला कि अपराधी मेन दरवाजे से घर में दाखिल हुआ और रस्सी के सहारे पीछे से निकल गया। घटना को अंजाम देने वाला कोई जान-पहचान का आदमी है। पुलिस सभी बिन्दुओं को सामने रखकर मामले की छानबीन में जुट गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें