ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा में बिहार बंद का मिलाजुला असर, एनएच जाम

नालंदा में बिहार बंद का मिलाजुला असर, एनएच जाम

रालोसपा द्वारा आहूत बिहार बंद का जिला में मिलाजुला असर रहा। कई जगहों पर एनएच व एसएच को जाम किया गया। सड़कों पर टायर जलाये...

नालंदा में बिहार बंद का मिलाजुला असर, एनएच जाम
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफMon, 04 Feb 2019 08:57 PM
ऐप पर पढ़ें

रालोसपा द्वारा आहूत बिहार बंद का जिला में मिलाजुला असर रहा। कई जगहों पर एनएच व एसएच को जाम किया गया। सड़कों पर टायर जलाये गये। जाम के कारण बड़ी गाड़ियां जहां-तहां खड़ी रहीं। एनएच पर गाड़ियों की लम्बी कतार लग गयी। हालांकि दुकाने अन्य दिनों के तरह खुले रहे। बाजारों में चहल-पहल रोज की अपेक्षा कुछ कम रहे। महागठबंधन में शामिल पार्टियों ने जगह-जगह प्रदर्शन किये और सरकार विरोधी नारेबाजी की।

एनएच 20 पर किया प्रदर्शन:

बिहारशरीफ। शहर में सुबह से ही रालोसपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर गये थे। देवीसराय मोड़, करगिल चौक के पास लोगों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। एनएच 20 पर प्रदर्शन के कारण ट्रक व अन्य बड़े वाहन फंसे रहे। शहर में माहौल आम दिनों की भांति रहा। दुकान खुले रहें। छोटी वाहन भी चलते रहें। रालोसपा के प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि आमलोगों ने बिहार बंद में हिस्सा लिया। महागठबंधन के दलों ने भरपूर समर्थन किया। जिले की सभी सड़कों को जाम किया गया। हालांकि एंबुलेंस जैसे जरुरी वाहनों को नहीं रोका गया। बंद कराने में भरत प्रसाद सिंह, संजय कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, इन्द्रजीत कुशवाहा, घनश्याम कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, देवीलाल यादव, पप्पू, पंकज, मोतीलाल निराला, विक्रम महतो, अमरेन्द्र यदुवंशी, धनराज कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, प्रवीण कुशवाहा, राजू, फौदारी कुशवाहा, चमेली वर्मा, सुजाता कुशवाहा, धर्मेन्द्र कुमार, ओम यादव आदि शामिल थे। हि.प्र.

राजद ने किया बंद का समर्थन

बिहारशरीफ। राजद की महानगर इकाई ने बंद का समर्थन किया। अध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी ने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार विरोधियों पर हमले करवा रही है। यह हताशा का परिचायक है। राजद इसका विरोध करती है। बंद कराने में राशिद अनवर गुड्डू, चिंतु यादव, सद्दाम हुसैन, कल्लू, सोनू, राजा राइन, उपेन्द्र केवट, मुनचुन यादव, जियाउद्दीन, नीतीश कुमार आदि शामिल थे। हि.प्र.

इस्लामपुर में केवी चौक जाम

इस्लामपुर। महागठबंधन के लोगों ने बाजार के केवी चौक को जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी। जाम के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बंद कराने में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष हैदर अंसारी, राजद के प्रखंड अध्यक्ष शहाबुद्दीन, रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा के साथ कार्यकर्ता शामिल थे। नि.सं.

हरनौत में रुक गयी गाड़ियों की रफ्तार

हरनौत। बंद समर्थकों ने चंडी मोड़ को जाम कर दिया। इससे गाड़ियों की रफ्तार रुक गयी। जाम के कारण यात्रियों को फजीहत हुई। बंद कराने में कांग्रेस मीडिया-आईटी सेल के को-ऑर्डिनेटर रवि गोल्डेन, प्रखंड अध्यक्ष सुभाष यादव, रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष विपुल कुमार, राजद के साजन यादव, सुबोध यादव, अनिल कुमार आदि शामिल थे।

गिरियक में असरदार रहा बंद

पावापुरी। गिरियक, पावापुरी व चोरसुआ में बंद का असर देखा गया। एनएच 20 पूरी तरह से जाम रहा। गिरियक बाजार में भी बंद का प्रभाव देखा गया। युवा राजद नेता विपिन कुमार यादव व अवधेश प्रसाद की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राजद कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। गिरियक व पावापुरी की पुलिस भी बंद को देखते हुय मुस्तैद रही।

एकंगरसराय में सड़क पर लगाया बांस-बल्ला

एकंगरसराय। एकंगरसराय व तेल्हाड़ा में प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया। लोगों ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुये सरकार की अहंकारी बताया। बंद कराने में राजद के प्रदेश नेता विनोद यादव, प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह के अलावा रामेश्वर पहलवान, प्रमोद सिंह, आशु रंजन, रवि रोशन, मनोज कुशवाहा, दिनेश यादव, आबिद हुसैन, टुनटुन यादव, सिधेश्वर सिंह यादव, उपेन्द्र कुमार आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें