ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा में ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत, सड़क जाम

नालंदा में ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत, सड़क जाम

एकंगरसराय थाना क्षेत्र के जगाय गांव के पास गुरुवार की शाम एसएच 4 पर ट्रैक्टर से कुचलकर 6 साल के बच्चे की मौत हो गयी। हादसे से नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रखकर एकंगरसराय-इस्लामपुर सड़क को जाम कर...

नालंदा में ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत, सड़क जाम
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफThu, 13 Dec 2018 09:18 PM
ऐप पर पढ़ें

एकंगरसराय थाना क्षेत्र के जगाय गांव के पास गुरुवार की शाम एसएच 4 पर ट्रैक्टर से कुचलकर 6 साल के बच्चे की मौत हो गयी। हादसे से नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रखकर एकंगरसराय-इस्लामपुर सड़क को जाम कर दिया। लोगों ने घंटों जाम कर जमकर हंगामा किया। समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था। हंगामा की सूचना पाकर पहुंची पुलिस व अधिकारियों से ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक भी हुई। मृतक की पहचान जहानाबाद जिला के चुनुकपर गांव निवासी चिक्कू बिंद के पुत्र बंटी कुमार के रूप में की गयी थी। वह अपनी बुआ के साथ अपने नानी घर जगाय गांव निवासी बूंदी जमादार के घर आ रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया।

लोगों की माने तो बच्चे की मां की मौत 4 महीना पहले प्रसव के दौरान हो गयी थी। तब से वह अपने नानी घर में रह रहा था। कुछ दिन पहले वह अपने घर गया था। गुरुवार को बुआ के साथ ननिहाल लौट रहा था। सड़क पार करने के दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। इससे बालक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद परिजन ट्रैक्टर मालिक के घर गये। घर में ताला लगा था। घर के सभी लोग फरार हो गये थे। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। नाराज लोग ट्रैक्टर मालिक की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। यातायात पूरी तहर ठप पड़ गया था। सूचना पाकर बीडीओ मनोज कुमार पंडित, सीओ अजय कुमार सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष रविन्द्र पासवान, औंगारी थानाध्यक्ष कृपाल जी व तेल्हाड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की तो ग्रामीण उनसे उलझ गये। करीब 4 घंटे बाद भी जाम जारी था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें