ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा में सिलेंडर में आग लगने से दिव्यांग पति-पत्नी झुलसे

नालंदा में सिलेंडर में आग लगने से दिव्यांग पति-पत्नी झुलसे

नालंदा में अपनी बहन के घर प्रसाद पहुंचाने आयी दिव्यांग महिला आग से झुलस गयीं। उसे बचाने के चक्कर में मूक-बधिर पति भी गंभीर रूप से जख्मी हो...

नालंदा में सिलेंडर में आग लगने से दिव्यांग पति-पत्नी झुलसे
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफSat, 17 Nov 2018 08:25 PM
ऐप पर पढ़ें

नालंदा में अपनी बहन के घर प्रसाद पहुंचाने आयी दिव्यांग महिला आग से झुलस गयीं। उसे बचाने के चक्कर में मूक-बधिर पति भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल रवीन्द्र प्रसाद और उनकी पत्नी आशा देवी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना शनिवार को सिलाव थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में हुई।

रेणु देवी ने बताया कि गिरियक थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी उसकी बहन आशा पति के साथ उनके घर छठ पूजा का प्रसाद पहुंचाने आयी थी। घर में वह चाय बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर की पाइप ने आग पकड़ ली। आसपास रखे अन्य सामान जलने लगे। उसी दौरान आशा की साड़ी में भी आग पकड़ ली। उसकी चीख सुनकर रवीन्द्र बचाने पहुंचे तो आग की चपेट में वह भी आ गये। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने सिलेंडर को बालू से ढककर आग पर काबू पाया। परिजन दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाये, वहां से पटना भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें