ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा के रहुई में मुखिया के खिलाफ एफआईआर

नालंदा के रहुई में मुखिया के खिलाफ एफआईआर

नालंदा में प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर के आदेश पर शुक्रवार को प्रखंड की बरांदी पंचायत की मुखिया के खिलाफ थाने में एफआईआर हुई है। बीडीओ सुमीत कुमार ने सुनील पासवान की पत्नी मुखिया पिंकी देवी के खिलाफ...

नालंदा के रहुई में मुखिया के खिलाफ एफआईआर
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफFri, 16 Feb 2018 09:11 PM
ऐप पर पढ़ें

नालंदा में प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर के आदेश पर शुक्रवार को प्रखंड की बरांदी पंचायत की मुखिया के खिलाफ थाने में एफआईआर हुई है। बीडीओ सुमीत कुमार ने सुनील पासवान की पत्नी मुखिया पिंकी देवी के खिलाफ मुकदमा कराया है। उनके खिलाफ शिक्षा मित्र की बहाली में अनियमितता का आरोप लगाया गया है। बीडीओ ने बताया कि इस संबंध में लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत शिकायत की गयी थी। शिकायत के आलोक में जांच के बाद आरोप सही पाये गये। इसके बाद उनपर मुकदमा के लिए थाने में आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें