ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किसान की मौत

नालंदा में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किसान की मौत

राजगीर थाना क्षेत्र के लहुआर गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी...

नालंदा में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किसान की मौत
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफSat, 13 Oct 2018 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राजगीर थाना क्षेत्र के लहुआर गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। मृतक तेतर बिगहा गांव निवासी स्व. केदार यादव के 35 वर्षीय पुत्र विपिन यादव हैं जबकि जख्मी की पहचान सुनील यादव के रूप में की गयी है।

मृतक के भाई धनेश ने बताया कि शुक्रवार की शाम दोनों एक निमंत्रण में शामिल होने राजगीर गये थे। वहां से वापस लौटते समय आयुद्ध कारखाना के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क किनारे गड्ढे में गिर गये। विपिन के उपर बाइक गिर गयी। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर गांव में कोहराम मच गया। मां वर्ती देवी व पत्नी रीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बीडीओ अंजनी कुमार ने बताया कि परिजन को 4 लाख 20 हजार रुपये का चेक दिया गया है। थानाध्यक्ष विज्येन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शव परिजन के हवाले कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें