Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsNalanda Falls to Third Place in Youth Employment Rankings Sheikhpura Tops with 100 Achievement
8 माह में युवाओं को रोजगार देने में नालंदा दो पायदान लुढ़का, आया तीसरे नंबर पर

8 माह में युवाओं को रोजगार देने में नालंदा दो पायदान लुढ़का, आया तीसरे नंबर पर

संक्षेप:

नालंदा जिले ने युवाओं को रोजगार देने में 8 माह में दो पायदान लुढ़ककर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 100% उपलब्धि के साथ शेखपुरा पहले स्थान पर है। नालंदा की उपलब्धि 98% है, जबकि किशनगंज की मात्र 65% है। रोजगार मेला की जानकारी समय पर न मिलने से युवाओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है।

Feb 04, 2026 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

8 माह में युवाओं को रोजगार देने में नालंदा दो पायदान लुढ़का, आया तीसरे नंबर पर 100 फीसदी उपलब्धि के साथ शेखपुरा, बांका, गया पहले नंबर पर नालंदा जिला की उपलब्धि 98 फीसदी, किशनगंज महज 65 फीसदी बिहारशरीफ, निज संवाददाता। युवाओं को रोजगार देने में नालंदा आठ माह में दो पायदान लुढ़का। सितंबर में जारी रैंकिंग में यह पहले से तीसरे नंबर पर पहुंचा। 100 फीसदी उपलब्धि के साथ शेखपुरा, सिवान, बांका, गया, सारण, रोहतास, मधेपुरा, गोपालगंज, बक्सर और भागलपुर अव्वल है। 99 फीसदी के साथ जहानाबाद दूसरे तो पायदान पर है। वहीं 98 फीसदी उपलब्धि के साथ नालंदा और मुंगेर तीसरे नंबर पर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किशनगंज की उपलब्धि मात्र 65 फीसदी है। यह फिसड्डी है। स्नातक पास छात्र राहुल कुमार, विकास कुमार, नालंदा कॉलेज के बलबीर कुमार, प्रीतम कुमार व अन्य ने कहा कि रोजगार मेला की जानकारी समय पर नहीं मिलने से युवा इसका लाभ नहीं ले पाते हैं। इसके लिए और प्रचार प्रसार किए जाने की आवश्यकता है। जिला नियोजन कार्यालय में युवाओं के लिए अभ्यासन करने से लेकर मार्गदर्शन की व्यवस्था की गयी है। वहां पुस्तकालयों में सभी तरह की प्रतियोगी पुस्तकें उपलब्ध हैं। ऐसी सुविधाओं से युवाओं को जोड़ने की जरूरत है। 75 का लक्ष्य 67 को मिली नौकरी : तीन मुख्य बिंदुओं के आधार पर अंक की गणना की जाती है। सितंबर माह में 75 युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य था। इस माह में मात्र 67 युवाओं को ही रोजगार मिली, इस कारण नालंदा जिला को दो फीसदी कम अंक मिले। जबकि, शेखपुरा ने 50 के विरुद्ध 53 युवाओं को रोजगा से जोड़ा। इस कारण उसे 100 फीसदी अंक मिले। जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने कहा कि इसके लिए हर स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी युवाओं का जोड़ा गया है। इसके माध्यम से सभी तरह की योजनाओं की जानकारी युवाओं तक तुरंत पहुंचायी जा रही है।